फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PayTm FASTag: पेटीएम फास्टैग कैसे डीएक्टिवेट करें, नए के लिए आवेदन कैसे करें, जानें पूरी जानकारी

Mon, 19 Feb 2024 03:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 03:16 PM IST
विज्ञापन
how to deactivate paytm fastag paytm fastag close kaise kare paytm fastag deactivate kaise kare
Paytm FASTag - फोटो : अमर उजाला

हाईवे के जरिए सफर करने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वह 32 अधिकृत बैंकों से FASTag (फास्टैग) खरीदें, न कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) से। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 29 फरवरी के बाद पेटीएम को किसी भी ग्राहक से जमा राशि और टॉप-अप स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया था। यह समय सीमा बढ़ाकर 15 मार्च कर दी गई है, जिसके बाद पेटीएम फास्टैग काम नहीं करेंगे। लेकिन यूजर्स अपने पुराने फास्टैग को बंद कर सकते हैं और रिफंड के लिए अनुरोध कर सकते हैं। RBI द्वारा जारी किए गए अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (FAQs) में इसकी जानकारी दी गई है।



"FAQ में कहा गया है कि 'किसी भी असुविधा से बचने के लिए 15 मार्च, 2024 से पहले किसी अन्य बैंक द्वारा जारी किया गया एक नया FASTag हासिल करने का सुझाव दिया जाता है'।"

how to deactivate paytm fastag paytm fastag close kaise kare paytm fastag deactivate kaise kare
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
Paytm FASTag: मैं अपना पेटीएम फास्टैग कैसे डीएक्टिवेट (निष्क्रिय) कर सकता हूं?
  • आप अपना मोबाइल नंबर और टैग आईडी का इस्तेमाल करके मौजूदा पेटीएम फास्टैग खाता बंद कर सकते हैं।
  • ऐसा करने के लिए, 1800-120-4210 पर कॉल करें और अपना मोबाइल नंबर बताएं जिसके लिए फास्टैग पंजीकृत है।
  • इसके साथ वाहन पंजीकरण संख्या (VRN) या टैग आईडी भी शामिल करें।
  • इसके बाद पेटीएम के ग्राहक सहायता एजेंट आपसे संपर्क करेंगे।
how to deactivate paytm fastag paytm fastag close kaise kare paytm fastag deactivate kaise kare
फास्टैग - फोटो : Amar Ujala
क्या पेटीएम फास्टैग को बंद करने का कोई और तरीका है?
  • पेटीएम ऐप में, प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और "हेल्प एंड सपोर्ट" पर क्लिक करें।
  • "बैंकिंग सेवाएं और भुगतान" सेक्शन के तहत, "फास्टैग" चुनें और "हमारे साथ चैट करें" पर क्लिक करें।
  • कार्यकारी से खाता डिएक्टिवेट करने के लिए कहें और प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to deactivate paytm fastag paytm fastag close kaise kare paytm fastag deactivate kaise kare
Fastag RFID CHIP - फोटो : AmarUjala
नया फास्टैग ऑनलाइन कैसे खरीदें?
  • "My FASTag" ऐप डाउनलोड करें।
  • "Buy FASTag" पर क्लिक करें, जो आपको टैग खरीदने के लिए एक ई-कॉमर्स लिंक पर ले जाएगा।
  • इसके जरिए फास्टैग खरीदें, जो तब आपको डिलीवर कर दिया जाएगा।

या
  • "My FASTag" ऐप में, "Activate FASTag" पर क्लिक करें।
  • अमेजन या फ्लिपकार्ट चुनें
  • फास्टैग आईडी और अपना वाहन डिटेल्स दर्ज करें।
  • तब यह एक्टिव हो जाएगा।

या

फास्टैग को सदस्य बैंकों से भी खरीदा जा सकता है। जिनमें एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, HDFC बैंक, ICICI बैंक, IDBI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और येस बैंक शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed