फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yamaha R3 2023: प्रीमियम मोटरसाइकिल यामाहा आर3 हुई अपडेट, जानें भारत में कब होगी लॉन्च

Sat, 13 May 2023 01:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 01:53 PM IST
विज्ञापन
Yamaha Motor updates R3 in Japan Yamaha R3 2023 Launch Date in India
Yamaha R3 2023 - फोटो : Yamaha
Yamaha Motor (यामाहा मोटर) ने 2023 के लिए जापान में R3 को अपडेट किया है। Yamaha R3 (यामाहा आर3) उन कई नई प्रीमियम मोटरसाइकिलों में से एक थी जिसे जापानी टू-व्हीलर दिग्गज ने हाल ही में भारत में अपने डीलरों को दिखाया था। R3 एक समय भारत में बेची जाती थी लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। फिर भी, मोटरसाइकिल के जल्द ही वापसी करने की उम्मीद है और लेटेस्ट अपडेट के साथ MY2023 वर्जन में होने की संभावना है। 
Yamaha Motor updates R3 in Japan Yamaha R3 2023 Launch Date in India
Yamaha R3 2023 - फोटो : Yamaha
क्या हुए बदलाव
2023 यामाहा R3 में नए मॉडल वर्ष के लिहाज से कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। अपडेटेड मॉडल में नए स्लीक LED इंडिकेटर्स हैं जो यामाह ही बड़ी मोटरसाइकिलों जैसे हैं। इसके अलावा, एक नया पर्पल शेड है जो तुरंत आपका ध्यान खींच लेता है। मॉडल के कंप्लीटली नॉक्ड डाउन (CKD) रूट से आने की संभावना है। 

इंजन पावर
2023 Yamaha R3 में वही 321cc पैरलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 10,750 rpm पर 41 bhp का पावर और 9,000 rpm पर 29.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इन इंनज के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में डायमंड फ्रेम मिलता है और सस्पेंशन के लिए यह 37 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और केवाईबी से पीछे की ओर प्री-लोड एडजस्टेबल मोनोशॉक के साथ आती है।
Yamaha Motor updates R3 in Japan Yamaha R3 2023 Launch Date in India
Yamaha R3 2023 - फोटो : Yamaha
फीचर्स
बाइके अन्य हार्डवेयर डिटेल्स की बात करें तो इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्लिपर क्लच, डुअल-चैनल एबीएस और बहुत कुछ शामिल हैं। R3 हमेशा से एक ज्यादा आरामदायक एर्गोनॉमिक्स और फ्री-रेविंग इंजन के साथ एक स्पोर्ट टूरर बाइक रही है, जो इसे एक शानदार लंबी दूरी की बाइक बनाता है। भारत में पहले बेचे गए मॉडल की तुलना में, नई R3 में पहले से ही ब्रांड के बड़े R7 मोटरसाइकिल के हिसाब से डिजाइन में बदलाव किया गया है।

मुकाबला
लॉन्च होने पर भारतीय बाजार में Yamaha R3 का मुकाबला अपने पुरानी प्रतिद्वंद्वी KTM RC 390 (केटीएम आरसी 390) से होगा। इसके अलावा यह BMW G 310 RR, TVS Apache RR 310, Kawasaki Ninja 300 और साथ ही Kawasaki Ninja 400 के साथ भी मुकाबला करेगी। हालांकि Yamaha R3 की कीमत काफी अहम होगी, लेकिन इसके सिंगल सिलेंडर बाइक जितना सस्ता होने की उम्मीद नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed