Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने भारत में होंडा ग्राहकों के लिए एक स्पेशल कार फाइनेंस स्कीम शुरू करने का एलान किया है। इसके लिए होंडा ने Kotak Mahindra Prime Limited (कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड) के साथ साझेदारी की है। इस नई 'ड्राइव इन 2022, पे इन 2023 स्कीम' के तहत, ग्राहकों 2022 में होंडा कार खरीदने और 2023 से रेगुलर ईएमआई का भुगतान करने का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि, यह स्कीम सिर्फ होंडा सिटी और अमेज पर लागू होगी।
2 of 5
Honda Amaze Facelift
- फोटो : Honda Cars India
होंडा कार्स इंडिया का कहना है कि वह इस नई स्कीम के जरिए उपभोक्ता के खरीदारी के अनुभव को बढ़ाने और कार के मालिक होने की इच्छा को पूरा करने का इरादा रखता है। यह स्कीम तत्काल प्रभाव से लागू है और 31 अक्तूबर, 2022 तक होंडा सिटी और अमेज के सभी वेरिएंट और देश में कोटक महिंद्रा प्राइम की सभी अधिकृत शाखाओं और होंडा डीलरशिप के लिए वैध रहेगा।
3 of 5
Honda City
- फोटो : Honda
कार की ऑन-रोड लागत का 85 प्रतिशत तक फाइनेंस किया जाएगा। पहले तीन महीनों के लिए मामूली ईएमआई और चौथे महीने से फाइनेंस के आखिरी महीने तक रेगुलर ईएमआई देनी होगी। इस पहल के बारे में, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग और सेल्स, कुणाल बहल ने कहा, "होंडा कार्स इंडिया हमेशा अपने ग्राहकों को, खरीदारी की सुविधा और स्वामित्व का बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध है।"
4 of 5
Honda Amaze Facelift
- फोटो : Honda Cars India
उन्होंने आगे कहा, "कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड के साथ इस साझेदारी के साथ, हमारे मूल्यवान ग्राहकों के पास अपनी पसंदीदा होंडा सिटी और होंडा अमेज को खरीदने और बाद में भुगतान करने का एक अनूठा मौका होगा। हम अपने ग्राहकों से इस योजना का सर्वोत्तम लाभ उठाने का आग्रह करते हैं और आशा करते हैं कि हमारे होंडा परिवार में और ज्यादा ग्राहक शामिल होंगे और होंडा कार चलाने का आनंद उठाएंगे।"
5 of 5
Honda City
- फोटो : For Reference Only
इस साझेदारी पर, कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड के अध्यक्ष और पूर्णकालिक निदेशक, शाहरुख टोडीवाला ने कहा, "हमने होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के साथ अपनी साझेदारी को हमेशा तरजीह दी है। हमें उम्मीद है कि होंडा ग्राहकों के लिए नई कार लोन स्कीम से इस त्योहारी सीजन में उनकी खुशी में इजाफा होगा। हम कार खरीदारों को इस योजना का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने और आसान किश्तों के जरिए अपने सपनों की होंडा कार के मालिक बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।"