फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hero MotoCorp Vida Electric Scooter: हीरो मोटोकॉर्प का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें रेंज-कीमत-फीचर्स

Fri, 07 Oct 2022 05:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter Launched in India Know Range Price Features Specs News in Hindi
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी नई ईवी सहायक कंपनी Vida (विडा) के तहत ई-स्कूटर लॉन्च कर देश के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में कदम रखा है। हीरो मोटोकॉर्प का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 भारतीय बाजार में 1.45 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग में 165 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। 
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter Launched in India Know Range Price Features Specs News in Hindi
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter - फोटो : Hero Motocorp
वैरिएंट्स, कीमत और बुकिंग डिटेल्स
V1 दो वैरिएंट्स - V1 Pro और V1 Plus में उपलब्ध होगा। Vida V1 Pro की कीमत 1.59 रुपये (एक्स-शोरूम) है। जबकि Vida V1 Plus की कीमत 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके लिए बुकिंग 10 अक्तूबर से 2,499 रुपये की टोकन राशि पर शुरू होगी। जबकि डिलीवरी दिसंबरके दूसरे हफ्ते से शुरू हो जाएगी। V1 को सबसे पहले बेंगलुरु, जयपुर और नई दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा। 
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter Launched in India Know Range Price Features Specs News in Hindi
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter - फोटो : Hero Motocorp
Vida V1 Pro और Vida V1 Plus की रेंज
V1 Pro वैरिएंट 165 किमी की आईडीसी रेंज का दावा करता है जबकि V1 Plus में आईडीसी-दावा की गई रेंज 143 किमी है। स्कूटर को पोर्टेबल चार्जर का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है जो स्कूटर के साथ आता है। इसके साथ ही पब्लिक फास्ट चार्जर भी हैं जिसे विडा लगा कर रहा है। इसके अलावा, बैटरी पैक पोर्टेबल है इसलिए इसे घर पर निकाला और चार्ज किया जा सकता है।

टॉप स्पीड
Vida V1 Pro 3.2 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि V1 Plus वैरिएंट 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 3.4 सेकंड का समय लेता है। दोनों स्कूटरों की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter Launched in India Know Range Price Features Specs News in Hindi
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter - फोटो : Hero Motocorp
Vida V1 के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Vida V1 में क्रूज कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, कीलेस कंट्रोल, SOS अलर्ट, फॉलो-मी होम हैडलैंप्स, फाइंड-मी लाइट्स, LED लाइटिंग और भी बहुत सारे फीचर्स दिए गए है। बड़े अंडर-सीट स्टोरेज के कारण Vida V1 काफी प्रैक्टिकल भी लगता है। साथ ही, राइडर के लिए 7-इंच की TFT स्क्रीन है जो स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है। स्कूटर ओटीए अपडेट हासिल कर सकते हैं, इसलिए संभावना है कि वे बेहतर हो और भविष्य में और ज्यादा फीचर्स से लैस हों। Vida ने स्कूटर को रिवर्स असिस्ट, टू-वे थ्रॉटल और क्विक ओवरटेक के लिए बूस्ट मोड से भी लैस किया है। इसके अलावा, इसमें स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी भी है। 
विज्ञापन
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter Launched in India Know Range Price Features Specs News in Hindi
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter - फोटो : Hero Motocorp
मिला एक खास फीचर
इसमें एक लिम्प होम सेफ्टी फीचर दिया गया है, जो स्कूटर के टॉप स्पीड को 10 किमी प्रति घंटे तक सीमित कर देता है और स्कूटर लगभग डेड बैटरी पर भी 8 किमी तक की दूरी तय कर सकेगा। 
 
मुकाबला
Vida V1 का मुकाबला Ola S1 Pro, Ather 450X Gen3, Bajaj Chetak और TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed