{"_id":"61b2030463e6ba5ccb5d0f3e","slug":"harley-davidson-officially-recalls-new-pan-america-1250-adventure-motorcycle-indian-bikes-also-affected","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harley-Davidson Pan America 1250: हार्ले-डेविडसन ने रिकॉल की अपनी पावरफुल बाइक, भारतीय बाइक भी प्रभावित","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Harley-Davidson Pan America 1250: हार्ले-डेविडसन ने रिकॉल की अपनी पावरफुल बाइक, भारतीय बाइक भी प्रभावित
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 09 Dec 2021 06:52 PM IST
सार
अमेरिका की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) ने आधिकारिक तौर पर नई Pan America 1250 (पैन अमेरिका 1250) एडवेंचर मोटरसाइकिल को रिकॉल करने (वापस बुलाने) का एलान किया है।
विज्ञापन
1 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike
- फोटो : Harley Davidson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अमेरिका की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) ने आधिकारिक तौर पर नई Pan America 1250 (पैन अमेरिका 1250) एडवेंचर मोटरसाइकिल को रिकॉल करने (वापस बुलाने) का एलान किया है। प्रभावित बाइक्स का निर्माण 8 मार्च से 13 अक्तूबर 2021 के बीच किया गया है। प्रभावित बाइक्स में सीट बेस फेल होने की समस्या है। इस रिकॉल में कुल मिलाकर 2,689 यूनिट्स पर असर पड़ा है और भारत में आयात किए गए मॉडल भी रिकॉल से प्रभावित होंगे। इस एडवेंचर बाइक को रिकॉल करने का मुद्दा इसकी पीछे की सीट से जुड़ा हुआ है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसे ठीक से नहीं लगाया गया है। इसका नजीता यह है कि अगर इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया गया तो इसके बेस में फ्रैक्चर या नुकसान हो सकता है।
2 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike
- फोटो : Harley Davidson
कंपनी मुफ्त में करेगी बदलाव
रिकॉल की गई मोटरसाइकिल में नया सीट बेस मुफ्त में लगाया जाएगा। हार्ले-डेविडसन डीलर जल्द ही बाइक मालिकों से संपर्क करेंगे और खराब पुर्जों की मरम्मत और बदलाव के लिए अपॉइंटमेंट बुक करेंगे। नई Pan America 1250 ADV को इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। भारत में यह कई फुल साइज एडवेंचर बाइक्स जैसे BMW R 1250 GS (बीएमडब्ल्यू आर 1250 जीएस), Ducati Multistrada V4 (डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4) और Triumph Tiger 1200 (ट्रायम्फ टाइगर 1200) को चुनौती देती है।
3 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike
- फोटो : Harley Davidson
यह बाइक दो वैरिएंट्स में लॉन्च हुई थी। बाइक के दोनों वैरिएंट्स में एक जैसे इंजन का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन दोनों बाइक में फर्क करने के लिए इनमें अलग-अलग इक्यूपमेंट और फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि कुछ फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं जो दोनों वेरिएंट्स में मौजूद हैं। इनमें फुल LED लाइटिंग, ब्लूटूथ इनेबल्ड 6.8 इंच कलर TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले और यूएसबी सी-टाइप आउटलेट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike
- फोटो : Harley Davidson
बाइक के टॉप वेरिएंट Pan America 1250 स्पेशल में कुछ फीचर्स एक्सट्रा मिलते हैं। इसमें प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिकली एड्जेस्टेबल सेमी एक्टिव सस्पेंशन सेटअप, सेंटर स्टैंड, हीटेड ग्रिप्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), स्टीयरिंग डैंपर फीचर्स दिए गए हैं। इस अलावा इस बाइक में पहली बार एक ऐसा फीचर भी दिया गया है जो 'इंडस्ट्री-फर्स्ट' है यानी ऑटो उद्योग में किसी बाइक में पहली बार मिला है। वह यह है कि इस बाइक में एडॉप्टिव राइड हाइट सिस्टम जैसा फीचर मिलता है। हालांकि यह ऑप्शनल फीचर है। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी ऐसा ही एक फीचर जो प्रीमियम कारों में ही मिलता है।
विज्ञापन
5 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike
- फोटो : Harley Davidson
बाइक के स्टैंडर्ड मॉडल में 5 राइडिंग मोड्स - रोड, स्पोर्ट, रेन, ऑफ-रोड और ऑफ-रोड प्लस मिलते हैं। इनमें से चार प्री-प्रोग्राम मोड्स हैं जबकि एक कस्मट मोड है जिसे बाइक राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकता है। वहीं टाप वेरिएंट स्पेशल में दो राइडिंग मोड्स एक्सट्रा मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।