गूगल मैप आज हम सबकी खास जरूरत बन चुका है, यह काफी मददगार भी है। अब गूगल ने अपने इस नेविगेशन ऐप गूगल मैप्स के ऐंड्रॉयड वर्जन में एक नया फीचर शामिल कर दिया है। इस फीचर का नाम स्पीडोमीटर है। इस फीचर को आप गूगल मैप्स ऐप के 'सेटिंग्स' मेन्यू में देख सकते है और इसे ऑन कर सकते हैं। इससे पहले गूगल ने स्पीड लिमिट फीचर भी पेश किया था। कंपनी ने इस फीचर को टेस्ट करने में 2 साल लगाए हैं तब जाकर इसे भारत समेत 40 देशों में इस फीचर को दिया है।
खास फीचर्स
2 of 3
Google map
- फोटो : Google
गूगल मैप में शामिल हुए इस फीचर की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को किन रास्तों पर स्पीड लिमिट करनी इस बात की जानकारी इसमें मिलेगी। यूजर्स अगर स्पीड लिमिट को क्रॉस करता है तब भी एक नया फीचर अलर्ट करेगा इससे आपको स्पीड का पूरा आइडिया मिल जाया। जब आप गूगल मैप का ऑन करेंगे तो स्क्रीन के लेफ्ट साइड की नीचे की तरफ ड्राइविंग स्पीड दिखाई देगी जिसमें आपकी गाड़ी की स्पीड का पता चलेगा।
ट्रैफिक नियम तोड़ने से बचेंगे आप
3 of 3
Google Map
- फोटो : Google
अगर आप स्पीड लिमिट फीचर के हिसाब से ड्राइव करेंगे तो आप ट्रैफिक नियम तोड़ नहीं पाएंगे साथ ही आपका चालान भी नहीं कटेगा। क्योकिं स्पीड लिमिट से तेज ड्राइव करने पर इंडिकेटर का कलर लाल हो जाएगा, जिससे आपको यह पता लगेगा कि आप गाड़ी तेज ड्राइव कर रहे हैं। लेकिन ध्यान रहे चूंकि यह ऐप आपकी मोबाइल इंटरनेट की स्पीड के हिसाब से चलती है ऐसे में रिजल्ट थोड़े से लेट भी हो सकते हैं क्योकिं कई जगह इंटरनेट की स्पीड कम या ज्यादा होती है। ऐसे में गाड़ी के मीटर पर भी आपको ध्यान देना होगा, वैसे हम तो आपको यही सलहा देंगे की गाड़ी की स्पीड कम ही रखें इससे आप सुरक्षित ड्राइव कर सकेंगे।