{"_id":"6961148b2feed011a60a9c60","slug":"fastag-annual-pass-scam-alert-nhai-warns-users-against-fake-websites-and-fraud-links-2026-01-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FASTag: फास्टैग वार्षिक पास को लेकर क्यों जारी की गई चेतावनी? धोखाधड़ी से बचने की अहम जानकारी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
FASTag: फास्टैग वार्षिक पास को लेकर क्यों जारी की गई चेतावनी? धोखाधड़ी से बचने की अहम जानकारी
Fri, 09 Jan 2026 08:15 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 09 Jan 2026 08:15 PM IST
सार
अगर आप फास्टैग सालाना पास खरीदने या मौजूदा पास को रिन्यू कराने की योजाना बना रहे हैं, तो अधिकारियों ने आपसे सावधान रहने को कहा है। क्योंकि एक नए ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए गाड़ी मालिकों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Fastag Annual Pass
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप FASTag (फास्टैग) का वार्षिक पास खरीदने या रिन्यू कराने की योजना बना रहे हैं, तो सतर्क रहना बेहद जरूरी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) (एनएचएआई) ने ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर चेतावनी जारी की है। क्योंकि कई फर्जी वेबसाइट और अनधिकृत लिंक लोगों को फास्टैग का सालाना पास दिलाने का दावा कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह के जाल में फंसने से न सिर्फ आर्थिक नुकसान हो सकता है, बल्कि निजी जानकारी के दुरुपयोग का भी खतरा है। कुछ मामलों में लोगों को लगभग 3,000 रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ा है।
Fastag Annual Pass
- फोटो : Adobe Stock
FASTag वार्षिक पास कहां से खरीदा जा सकता है?
एनएचएआई ने साफ किया है कि फास्टैग का वार्षिक पास केवल एक ही आधिकारिक माध्यम से उपलब्ध है। यह पास सिर्फ 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल एप के जरिए ही खरीदा जा सकता है। इसके अलावा किसी भी वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट, मैसेज या लिंक के जरिए फास्टैग का एक साल का पास बेचे जाने का दावा पूरी तरह फर्जी है। प्राधिकरण ने कहा कि ठग ऐसे लिंक को असली जैसा दिखाते हैं, ताकि लोग वाहन और भुगतान से जुड़ी जानकारी साझा कर दें।
यह भी पढ़ें - AVAS: सरकार ने ईवी के लिए ध्वनिक वाहन चेतावनी प्रणाली को बनाया अनिवार्य, पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, जानें डिटेल्स

फर्जी FASTag पास के मामलों में बढ़ोतरी कैसे हुई?
एनएचएआई के अनुसार, हाल के दिनों में फर्जी फास्टैग पास से जुड़ी शिकायतों में तेजी आई है। इसी को देखते हुए प्राधिकरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर सार्वजनिक चेतावनी जारी की। इसमें साफ कहा गया कि फास्टैग का वार्षिक पास बेचने के लिए किसी अन्य प्लेटफॉर्म को अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे फर्जी लिंक पर वाहन नंबर, फास्टैग डिटेल या पेमेंट जानकारी डालने से धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Suzuki e-Access: सुजुकी ई-एक्सेस इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
FASTag वार्षिक पास किसके लिए होता है और इसकी वैधता क्या है?
फास्टैग का वार्षिक पास निजी कार, जीप और वैन के लिए होता है। इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के अनुसार, यह पास एक साल तक या अधिकतम 200 टोल यात्राओं तक मान्य रहता है, जो भी पहले पूरा हो जाए। इसका मकसद टोल प्लाजा पर रुकने का समय कम करना और पूरी तरह डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: गडकरी ने कहा- पीएम मोदी जल्द ही पूरे भारत में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए शुरू करेंगे कैशलेस इलाज योजना

- फोटो : PTI
धोखाधड़ी से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
ऐसी ठगी से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाई जा सकती हैं:
यह भी पढ़ें - Auto Sector: जीएसटी कटौती के बाद ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को रफ्तार, मजबूत ऑर्डर बुक और मांग में तेजी की उम्मीद
ऐसी ठगी से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाई जा सकती हैं:
- फास्टैग से जुड़ी कोई भी खरीद या रिन्यूअल केवल आधिकारिक बैंक एप या एनपीसीआई के MyFASTag पोर्टल से ही करें।
- कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप पर आए उन संदेशों को नजरअंदाज करें जिनमें QR कोड स्कैन करने या लिंक पर क्लिक करने को कहा जाए।
- हर फास्टैग लेन-देन के लिए SMS या ईमेल अलर्ट सक्रिय रखें और बैलेंस नियमित रूप से जांचते रहें।
- किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, फास्टैग नंबर या वाहन से जुड़ी जानकारी साझा न करें।
यह भी पढ़ें - Auto Sector: जीएसटी कटौती के बाद ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को रफ्तार, मजबूत ऑर्डर बुक और मांग में तेजी की उम्मीद