{"_id":"686bb756de9618f9f607ce78","slug":"electric-car-sales-may-2025-electric-vehicles-sales-in-india-ev-two-wheeler-sales-june-2025-2025-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Sales: जून में ईवी की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी, यात्री वाहन और टू-व्हीलर्स दोनों सेगमेंट में आई तेजी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Sales: जून में ईवी की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी, यात्री वाहन और टू-व्हीलर्स दोनों सेगमेंट में आई तेजी
Mon, 07 Jul 2025 05:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 07 Jul 2025 05:32 PM IST
सार
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग और इस सेगमेंट में नए मॉडलों की उपलब्धता के चलते ऑटो इंडस्ट्री में ईवी की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
Electric Car
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग और इस सेगमेंट में नए मॉडलों की उपलब्धता के चलते ऑटो इंडस्ट्री में ईवी की मांग लगातार बढ़ रही है। जून 2025 में पैसेंजर व्हीकल (पीवी) सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर 4.43 प्रतिशत हो गई है, जबकि पिछले साल जून में यह सिर्फ 2.52 प्रतिशत थी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) (फाडा) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह बढ़ोतरी सिर्फ सालाना ही नहीं, बल्कि महीने-दर-महीने (MoM) आधार पर भी देखी गई है। मई 2025 में ईवी की हिस्सेदारी 4.07 प्रतिशत थी, जो जून में और बढ़ गई।
Electric Car Charging
- फोटो : Freepik
हाइब्रिड कारों की हिस्सेदारी में हल्की गिरावट
जहां एक ओर ईवी का ग्राफ ऊपर जा रहा है, वहीं हाइब्रिड कारों की हिस्सेदारी में थोड़ी गिरावट आई है। जून 2025 में कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री में हाइब्रिड गाड़ियों का योगदान 8.13 प्रतिशत रहा। जो जून 2024 के 8.66 प्रतिशत और मई 2025 के 8.29 प्रतिशत से थोड़ा कम है।
यह भी पढ़ें - 2025 Triumph Speed Triple 1200 RS: 2025 ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 आरएस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स

CNG Cars
- फोटो : Freepik
CNG और LPG गाड़ियों की हिस्सेदारी में सुधार
ईंधन विकल्पों की बात करें तो CNG (सीएनजी) और LPG (एनपीजी) गाड़ियों की हिस्सेदारी जून 2025 में 20.82 प्रतिशत रही। जो मई 2025 में 20.17 प्रतिशत और पिछले साल जून में 18.22 प्रतिशत थी। इससे साफ है कि लोग अब पारंपरिक पेट्रोल-डीजल के बजाय विकल्पों की ओर ज्यादा रुझान दिखा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - 2026 Triumph Rocket 3 R: नई ट्रायम्फ रॉकेट 3 स्टॉर्म सीरीज का ग्लोबल डेब्यू, दुनिया की सबसे बड़ी इंजन वाली बाइक

Cars
- फोटो : Adobe Stock
पेट्रोल गाड़ियों की बिक्री में गिरावट
जून 2025 में पेट्रोल गाड़ियों की बाजार हिस्सेदारी घटकर 48.15 प्रतिशत रह गई है। जबकि मई में यह 48.32 प्रतिशत और जून 2024 में 52.23 प्रतिशथ थी। यानी पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों की बिक्री में साल दर साल काफी गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें - Old Car: दिल्ली में पुरानी कारों पर हो रही चिंताओं के बीच अहम सवाल, कितने साल तक रखें अपनी कार?

पेट्रोल पंप
- फोटो : AI
डीजल गाड़ियों की हिस्सेदारी स्थिर
डीजल वाहनों की बिक्री में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। जून 2025 में इनका योगदान 18.48 प्रतिशत रहा, जो मई में 19.14 प्रतिशत और पिछले साल जून में 18.37 प्रतिशत था। यानी डीजल गाड़ियों की हिस्सेदारी लगभग स्थिर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें - Delhi Vehicle Policy: दिल्ली की वाहन नीति की वजह से 65 लाख की लैंड रोवर बिकी सिर्फ 8 लाख में, जानें पूरा मामला