फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi EV Policy: दिल्ली की इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिला एक और विस्तार, जानें डिटेल्स

Sat, 16 Mar 2024 07:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Delhi Cabinet approves extension of Electric Vehicle policy
Electric Car - फोटो : Unsplash
दिल्ली कैबिनेट ने इस साल जून तक इलेक्ट्रिक वाहन नीति को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि सभी मौजूदा प्रोत्साहन और सब्सिडी बरकरार रहेंगी। और 1 जनवरी से खरीदा गया किसी भी वाहन को इस ईवी नीति विस्तार के तहत फायदा मिलेगा।


बयान में कहा गया है कि दिल्ली ईवी नीति को 30 जून तक या दिल्ली ईवी नीति 2.0 की अधिसूचना जारी होने तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दिया गया है।
Delhi Cabinet approves extension of Electric Vehicle policy
Electric Car - फोटो : Pixabay
बयान में कहा गया है कि नीति को बढ़ाने का फैसला शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया था। आगामी दिल्ली ईवी नीति 2.0 में शामिल करने के लिए वर्तमान में विभिन्न हितधारकों की टिप्पणियों और सुझावों पर विचार किया जा रहा है।

दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, "दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति का विस्तार राजधानी में एक स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए हमारे समर्पण को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में, हम दिल्ली को वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
Delhi Cabinet approves extension of Electric Vehicle policy
EV Charging Stations - फोटो : For Reference Only
शुरुआती दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति को 7 अगस्त, 2020 को तीन साल की अवधि के लिए अधिसूचित किया गया था। और बाद में इसे 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया था। सरकार अब ईवी नीति 2.0 तैयार करने की प्रक्रिया में है। 24 मई, 2023 को आयोजित एक परामर्श में आम जनता सहित प्रमुख हितधारकों, जिनमें ओईएम, व्यवसाय और सरकारी विभाग शामिल हैं, से प्रतिक्रिया मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Cabinet approves extension of Electric Vehicle policy
Electric three-wheeler - फोटो : For Reference Only
अगस्त 2020 में लॉन्च होने के बाद से, 1.80 लाख से ज्यादा ईवी पंजीकृत किए गए हैं। जिनमें मुख्य रूप से दोपहिया और तिपहिया वाहन शामिल हैं। दिसंबर 2023 तक औसत वार्षिक ईवी पैठ 2020 में तीन प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो गई है। जो दिसंबर 2023 में 16 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह भारत के किसी भी राज्य में दर्ज की गई अब तक की सबसे ज्यादा मासिक ईवी पैठ है।
विज्ञापन
Delhi Cabinet approves extension of Electric Vehicle policy
Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
नीति के तहत, केजरीवाल सरकार ने विभिन्न ई-वाहन सेगमेंट में कुल 179 करोड़ रुपये से ज्यादा के वित्तीय प्रोत्साहन का वितरण किया है। जिसमें दोपहिया वाहनों के लिए 64 करोड़ रुपये, तीन-पहिया वाहनों के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का वितरण किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed