कार के चलने के दौरान इंजन का थोड़ा गर्म होना सामान्य होता है लेकिन अगर आपकी कार जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाती है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। समय रहते अगर इन्हें ठीक करा लिया जाए तो अच्छा होता है नहीं तो कार में बड़ा नुकसान भी हो सकता है। इस खबर में हम आपको ऐसे ही कारण की जानकारी दे रहे हैं जिससे आप अपनी कार को ओवर हीट होने से बचा सकते हैं।
क्या होता है कूलेंट
2 of 6
कार में कूलेंट का महत्व
- फोटो : सोशल मीडिया
चलती हुई कार के इंजन को ठंडा रखने की जिम्मेदारी कूलेंट की होती है। यह एक तरह का ऑयल होता है जिसका हरा रंग होता है। कूलेंट होने पर इंजन ज्यादा चलने पर भी ठंडा रहता है।
इंजन ठंडा रखने के साथ करता है कई काम
3 of 6
कार में कूलेंट का महत्व
- फोटो : सोशल मीडिया
कूलेंट का काम सिर्फ इंजन को ठंडा रखना ही नहीं होता बल्कि इसके कुछ और काम भी होते हैं। कार में कूलेंट होने से जंग भी नहीं लगती। इसके अलावा इसका काम पुराने एंटी फ्रीज के अवशेषों को हटाना भी होता है।
कूलेंट कम होने से परेशानी
4 of 6
कार में कूलेंट का महत्व
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी कार में कूलेंट की मात्रा कम होती है तो ऐसा होना निश्चित है कि आपकी कार हीट हो जाएगी। अगर कार में कूलेंट की मात्रा कम रहेगी तो कार में इंजन का तापमान बढ़ जाता है और लंबे समय में कार के इंजन के कई पार्ट्स पर इसका खराब असर होता है। इसके अलावा कार चलाते समय कूलेंट की मात्रा कम होने पर इंजन को ज्यादा क्षमता के साथ काम करना पड़ता है जिससे कार का एवरेज भी कम हो जाता है।
ऐसे मिलेगी कूलेंट के कम होने की जानकारी
5 of 6
कार में कूलेंट का महत्व
- फोटो : सोशल मीडिया
वाहन चलाने के समय कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि कूलेंट की स्थिति कैसे चैक की जाए। कार चलाने वाले को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर स्पीडोमीटर कंसोल में कार का टेंपरेचर ज्यादा कूल और हॉट के बीच में है तो सब ठीक है लेकिन अगर सुई हॉट की ओर जा रही है तो इंजन में कूलेंट कम हो सकता है। सर्दियों में कार का हीटर सही से काम नहीं कर रहा है तो भी कूलेंट कम हो सकता है।