फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Road Accidents: भारत में 78 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं बड़े शहरों में होती हैं, जिनमें ज्यादातर ये कारें हैं शामिल

Mon, 02 Dec 2024 09:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 09:10 PM IST
सार

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं और उसके कारण होने वाली मौतों वाले देशों की सूची में सबसे ऊपर है। भारत के मेट्रो शहरों में सभी सड़क दुर्घटनाओं का 78 प्रतिशत हिस्सा होता है।

विज्ञापन
cities where road accidents are most common in india
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
loader
भारत दुनिया में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं और उसके कारण होने वाली मौतों वाले देशों की सूची में सबसे ऊपर है। एको द्वारा जारी दुर्घटना सूचकांक 2024 के अनुसार, भारत के मेट्रो शहरों में सभी सड़क दुर्घटनाओं का 78 प्रतिशत हिस्सा होता है। जिसमें हैदराबाद और दिल्ली एनसीआर सबसे ज्यादा दुर्घटना-ग्रस्त हैं।
cities where road accidents are most common in india
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद और दिल्ली एनसीआर दुर्घटना चार्ट में सबसे ऊपर हैं। इसके बाद पुणे और बंगलूरू का स्थान है, जहां क्रमशः 15.9 प्रतिशत और 14.2 प्रतिशत दुर्घटनाएं हुई हैं। इन शहरों के भीतर खास तौर पर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में बंगलूरू का बोम्मनहल्ली इलाका शामिल है, जहां सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हुईं। इसके बाद नोएडा, पुणे में मारुंजी और मुंबई में मीरा रोड का स्थान है।
cities where road accidents are most common in india
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विशेष रूप से, रिपोर्ट ने इन दुर्घटनाओं में शामिल सबसे आम वाहनों को रेखांकित किया है। सबसे ज्यादा दुर्घटना वाले वाहनों में ह्यूंदै i10 सबसे ऊपर है, उसके बाद मारुति सुजुकी स्विफ्ट और मारुति सुजुकी बलेनो जैसे कुछ लोकप्रिय मॉडल हैं। दो अन्य मॉडल ह्यूंदै i20 और मारुति सुजुकी डिजायर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
cities where road accidents are most common in india
कार दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद
ऑटो इंश्योरेंस, एको जनरल इंश्योरेंस के उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थानों और अंतर्निहित कारणों की पहचान करके, रिपोर्ट का मकसद सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए लक्षित उपायों को लागू करने में नीति निर्माताओं और शहर प्रशासकों की मदद करना है।
विज्ञापन
cities where road accidents are most common in india
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
सड़क दुर्घटनाओं के सबसे प्रचलित कारण
पारंपरिक कारकों से परे, रिपोर्ट सड़क दुर्घटनाओं के अन्य कारणों पर भी रोशनी डालती है। सड़क दुर्घटनाओं के ज्यादातर मामलों के लिए आवारा जानवर जिम्मेदार हैं। आवारा कुत्ते ऐसे मामलों में 62 प्रतिशत दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं। उसके बाद गायें हैं, जो 29 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार हैं और फिर भैंसें हैं, जो 4 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार हैं। दिलचस्प बात यह है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने की तुलना में नारियल के कारण 2.2 गुना ज्यादा दुर्घटनाएं हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed