फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alto से लेकर Grand i10 तक, इन 5 कारों में आता है मेंटेनेंस का सबसे कम खर्च

Wed, 27 Sep 2017 06:28 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 27 Sep 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Low Maintenance Cars in india 2017: Maruti Suzuki Alto Hyundai Grand i10 Tata Nano
maruti alto k10
कार खरीदने से पहले हर ग्राहक के मन में इसके मेंटेनेंस से जुड़ा सवाल आता है। अधिकतर भारतीय ग्राहक ऐसी कार की तलाश में रहते हैं जो किफायती होने के साथ ही कम खर्चे वाली हो। कार के मेन्टेनेंस कॉस्ट में इंजन ऑयल, ऑयल फिल्टर, स्पार्क प्लग, फ्यूल फिल्टर, अलायमेंट बैलेंसिंग और लेबर चार्ज जैसे खर्च शामिल होते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही पांच कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका मेंटेनेंस खर्च सबसे कम है। 
Top 5 Low Maintenance Cars in india 2017: Maruti Suzuki Alto Hyundai Grand i10 Tata Nano
Maruti Alto
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 और ऑल्टो के10
भारतीय परिवार में मारुति सुजुकी ऑल्टो को सबसे ज्यादा इसलिए पसंद किया जाता है कि यह कार सस्ती तो है ही इसका मेंटेनेंस भी काफी कम है। ऑल्टो 800 की कीमत 2.46 लाख रुपए से लेकर 3.72 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। वहीं मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 की कीमत 3.26 लाख रुपए से लेकर 4.12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। दोनों ही गाड़ियों की तीन सर्विस मुफ्त हैं। ऑल्टो 800 की चौठी और पांचवी सर्विस का खर्च 3200 रुपए और 2400 रुपए आएगा। वहीं ऑल्टो के10 की चौठी और पांचवी सर्विस का खर्च 4100 और 3400 रुपए आएगा।
Top 5 Low Maintenance Cars in india 2017: Maruti Suzuki Alto Hyundai Grand i10 Tata Nano
टाटा नैनो जेनएक्‍स
टाटा नैनो
देश की सबसे सस्ती कार होने के साथ ही टाटा नैनो का मेंटेनेंस खर्च भी बेहद कम है। कार के साथ ग्राहकों को 20 हजार किमी. या 24 महीने तक के लिए फ्री सर्विस भी दी जाती है। पहले साल या 10 हजार किमी. तक इस कार की सर्विस 1000 रुपए में हो जाती है। हालांकि दूसरे व तीसरे साल में यह खर्च 2500 और 3000 हो जाता है। टाटा नैनो की कीमत 2.26 लाख रुपए से लेकर 3.2 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Low Maintenance Cars in india 2017: Maruti Suzuki Alto Hyundai Grand i10 Tata Nano
maruti suzuki Swift
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी स्विफ्ट के साथ 3 फ्री सर्विस दी जाती हैं। पहली मुफ्त सर्विस 1000 किमी या 1 महीने में मिलती है। दूसरी सर्विस 5000 km या 6 महीने और तीसरी सर्विस 10,000 km या 12 महीने में मिलती है। इसमें इंजन ऑयल, ऑयल फिल्टर और एयर फिल्टर बदला जाता है। स्विफ्ट की पहली साल की मेंटेनेंस कॉस्ट 2100 रुपए, दूसरे साल 4200 रुपए और तीसरे साल 3300 रुपए पड़ती है।

विज्ञापन
Top 5 Low Maintenance Cars in india 2017: Maruti Suzuki Alto Hyundai Grand i10 Tata Nano
Toyota Etios Liva
टोयोटा इटियोस लीवा
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर टोयोटा की इटिओस लीवा है। टोयोटा की कारों की खासियत है कि इसमें सामान को बार-बार बदलवाने की जरूरत नहीं पड़ती। टोयोटा की कुछ कारों में तो 1.5 लाख किमी. तक ट्रांसमिशन ऑयल बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। इटियोस पहली सर्विस (1000 किमी. पर) मुफ्त रहती है। दूसरी सर्विस (10 हजार किमी.) का खर्च 1350 रुपए, तीसरी सर्विस (20 हजार किमी.) का खर्च 2350 रुपए और चौथी सर्विस (30 हजार किमी.) का खर्च 3194 रुपए आता है। 6 साल के मेंटेनेंस खर्च का औसत करीब 18 हजार रुपए आता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed