अगर आपका बजट 4 लाख रुपये है और इस बजट में आप एक नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आप अभी सही जगह पर हैं। बाजार में कई सारी नई कारें आने से एक पूर्वनिर्धारित बजट के तहत सही कार का चयन करने काफी मुश्किल हो गया है। चल लीजिए आपकी इस मुश्किल को थोड़ा आसान बनाने की कोशिश करते हैं। हम यहां आपको 4 लाख रुपये की कीमत में शीर्ष छह कारों के विकल्प बता रहे हैं।
बेहद किफायती बजट में टॉप 7 कारें, शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपये
टाटा नैनो - 2.1-3.0 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली): सस्ती कारों सबसे पहले टाटा नैनो का नाम आता है। लेकिन न केवल कीमत बल्कि इसका इंटीरियर, माइलेज और अन्य कारक इसको एक सफल कार बनाते हैं। यह 624सीसी इंजन के साथ 38PS पावर और 51Nm टॉर्क जेनरेट करती है। यह पांच स्पीड मैनुअल/ ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। टाटा नैनो का माइलेज 21.9 किलोमीटर प्रति लीटर है।
बेहद किफायती बजट में टॉप 7 कारें, शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपये
रेडी गो- 2.39-3.09 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली): डैटसन की चर्चित कार रेडी गो भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 2.39 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है। डैटसन रेडी गो को रेनो क्विड के प्लेटफार्म पर बनाया गया है। रेडी-गो में रेनो क्विड का 800सीसी इंजन मिलेगा, जो 54 पीएस की पावर और 72 एनएम का टॉर्क देगा। कंपनी का दावा है कि डैटसन रेडी-गो 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।
बेहद किफायती बजट में टॉप 7 कारें, शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपये
रेनॉ क्विड- 2.7-3.7 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली): इसकी कम कीमत और एडवांस फीचर्स ने लोगों के दिल में खासी जगह बनाई है। इसकी कीमत 2.7 लाख रुपये (एक्सशोरूम, दिल्ली) और टॉप वेरिएंट की कीमत 3.70 लाख रुपये रखी गई है। इसे 'बेबी डस्टर' का नाम दिया गया है क्योंकि यह देखने में बिल्कुल डस्टर कार जैसी ही है।
बेहद किफायती बजट में टॉप 7 कारें, शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपये
मारुति ऑल्टो 800- 2.5-3.8 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली): मारुति की ऑल्टो 800 नए अवतार में आ चुकी है। नई ऑल्टो पहले के मुकाबले लंबाई में बड़ी होगी, माइलेज अधिक देगी, अंदर बैठने में अधिक जगह होगी और सबसे बड़ी बात आपकी सुरक्षा का भी ध्यान रखेगी। पेट्रोल वाली नई ऑल्टो की माइलेज 24.7 किलोमीटर होगी जबकि पहले से मौजूद ऑल्टो की माइलेज 22.7 किलोमीटर है। वहीं सीएनजी वर्जन की नई ऑल्टो की माइलेज 33.44 किलोमीटर होगी।