फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फीले रास्ते पर दौड़ती है सरपट, चार पहियों वाली ईको-फ्रैंडली साइकिल

Mon, 18 Apr 2016 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Apr 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
Swedish man invented a bicycle that looks like a car
चार पहियों की साइकिल बिलकुल कार की तरह दिखती है - फोटो : facebook

बाजार में चार पहियों वाली सिंगल सीटर कारें पहले से मौजूद हैं। लेकिन इस कार की एक खास बात है। ये दरअसल कार नहीं, एक साइकिल है। इसमें पैडल लगे हैं जिन्हें चलाने पर ये बर्फीले रास्ते पर भी सरपट दौड़ती है। इसे स्वीडन के माइकल जेलमैन ने बनाया है। माइकल ने मिड स्वीडन यूनिवर्सिटी से मकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई है। पेशे से इंजीनियर माइकल ने खुद इस चार पहिया साइकिल को डिजाइन किया और बनाया है। सोशल मीडिया पर इस साइकिल के वीडियो ने धूम मचा दी है।

बर्फीले रास्ते पर सरपट दौड़ती है ये साइकिल, बाजार में आने को बेकरार

Swedish man invented a bicycle that looks like a car
ठंडे और बर्फीले स्थानों को ध्यान में रखकर बनाई गई 'पोडराइड' - फोटो : facebook

इस चार पहिया साइकिल को नाम दिया गया है 'पोडराइड'। माइकल इस साइकिल का साल भर परीक्षण भी कर चुके हैं। ये साइकिल ठंडे और बर्फीले स्थानों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। साइकिल की बॉडी को ऐसे बनाया गया कि हल्की होने के साथ ये पूरी तरह से वॉटर फ्रूफ भी है।

बर्फीले रास्ते पर सरपट दौड़ती है ये साइकिल, बाजार में आने को बेकरार

Swedish man invented a bicycle that looks like a car
जबरदस्त हैं इसके फीचर - फोटो : facebook

पोडराइड का वजन कुल 70 किलोग्राम है। इसमें हाथ से चलने वाला विंडशील्ड वाइपर भी लगा है। स्पीड मीटर भी है। मोटर 250 वॉट की है। पीछे की तरफ सामान रखने की भी जगह है। इसमें सामने की तरफ फुल एलआईडी लाइट्स दी गई हैं। इसकी ऊपरी बॉडी ढक्कननुमा है जो बड़ी आसानी से खुल जाती है। मोटर से चलाने पर ये 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। मोटर इलेक्ट्रिक बैटरी से चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फीले रास्ते पर सरपट दौड़ती है ये साइकिल, बाजार में आने को बेकरार

Swedish man invented a bicycle that looks like a car
शॉपिंग के लिए बढ़िया साइकिल है - फोटो : facebook

साइकिल फिलहाल सिंगल सीटर है। इसमें पीछे एक टो बार भी दिया गया है जिससे कि एक ट्राली में सूटकेस, बैग और अन्य सामान ढोया जा सके। घर के आस-पास ही शॉपिंग करने जाना हो तो ये साइकिल एकदम उपयुक्त है। 

विज्ञापन

बर्फीले रास्ते पर सरपट दौड़ती है ये साइकिल, बाजार में आने को बेकरार

Swedish man invented a bicycle that looks like a car
पर्यावरण और सेहत के लिए अच्छी है ये साइकिल - फोटो : facebook

माइकल में इस साइकिल को बना तो दिया लेकिन अभी उन्हें स्पॉन्सर्स का इंतजार है। बतौर माइकल ज्यादातर जगहों पर चार पहिए की साइकिल के लिए कानून नहीं हैं, मसलन ये बड़ी दुविधा है कि इसे चलाने के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा या नहीं? लेकिन माइकल कहते हैं कि इस साइकिल को बनाने का मकसद बेशक अच्छे पैसे कमाना है लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि ये इको फ्रेंडली है, इससे हमारे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। इसकी सवारी मजेदार है, प्लस प्वॉइंट ये है कि सेहत भी बनी रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed