जावा मोटरसाइकिल ने हाल ही में अपने तीन मॉडल जावा, जावा42 और जावा पेराक के साथ भारतीय बाजार में वापसी की है।लगभग 40 साल बाद लौटी यह बाइक सड़कों पर दौड़ने को तैयार है। जावा मोटरसाइकिल को ब्लैक, मरून और ग्रे कलर में तो जावा 42 को छह कलर वेरियंट में बाजार में उतारा गया।
2 of 6
JAWA 42 Nebula Blue Color
जावा की बाइक्स का क्रेज लोगों में खासा देखने को मिल रहा है। फिलहाल, जावा के 6 नए कलर वेरियंट सामने आ गए हैं। लांच हुए मॉडल्स में जावा स्टैंडर्ड और जावा 42 में 293CC का सिंगल सिलेंडर दिया गया है जो 27एचपी की पावर और 28एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा।
3 of 6
JAWA 42 Galactic Green Color
वहीं जावा पेराक में 334CC का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। बाइक के इंजन को रेट्रो रखने के लिए इसमें पहले वाला ही एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। बाइक के इंजन को खास तौर पर इटली में डिजाइन किया है।
नई जावा में जहां पुराने वाला ही एग्जॉस्ट सिस्टम का साउंड सुनने को मिला, वहीं इसके क्लासिक 300 में एबीएस और फ्रंट डिसक ब्रेक जैसे फीचर्स लैस हैं। नई जावा बाइक्स का वजन 170 किलोग्राम है साथ ही इसकी सीट की ऊंचाई 765एमएम। नई बाइक में 1,369एमएम का व्हीलबेस दिया गया है।
जावा स्टैंडर्ड और जावा पेराक बाइक्स में 14लीटर वाला ड्यूल-टोन क्रोम फिनिश फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं जावा 42 की बात करें तो इसमें मैट ब्लैक फिनिश के साथ अर्बन लुक का एहसास होता है।