फ्री में कैसे मिलेगी Mi Store की फ्रेंचाइजी, एक-एक स्टेप में समझें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 23 Nov 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
How to get Mi Store franchise in India, Know step by step process
Mi Store franchise

    शाओमी ने गुरुवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो लांच किया है और इसी फोन की लांचिंग के साथ कंपनी ने बड़ा ऐलान किया है। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डॉयरेक्टर मनु कुमार जैन ने रेडमी नोट 6 प्रो की लांचिंग के कहा कि यदि आप मआई स्टोर की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आप सिर्फ एक फॉर्म भरकर एमआई स्टोर की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं और अपने गांव या शहर में एमआई स्टोर खोल सकते हैं। अब सवाल यह है आखिर यह फॉर्म कहां मिलेगा और फॉर्म के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    एमआई होम
    एमआई होम

    सबसे पहले आपको बता दें कि आप जहां पर जिस दुकान में स्टोर खोलना चाहते हैं उसकी दो फोटो चाहिए। फोटो आपको दुकान के सामने खड़े होकर क्लिक करना है। दूसरी फोटो उस जगह से क्लिक करनी है जहां से पास की दुकानें और सड़क नजर आ रही हो। तो चलिए अब बिना देर किए फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

    mi store
    mi store

    आपको बता दें कि एमआई स्टोर की फ्रेंचाइजी के लिए फॉर्म आपको किसी दुकान पर नहीं मिलेगा। यदि आप एमआई स्टोर खोलना चाहते हैं और इसके लिए फॉर्म की तलाश में हैं तो अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर मेंhttps://in.event.mi.com/in/apply/mistoreapplicationformटाइप करके इस लिंक पर जाएं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें