Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) बुधवार को समाप्त हो गया। इस एक्सपो में ऑटोमोटिव, कंपोनेंट्स और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में लगभग 200 उत्पादों को अन्वील (अनावरण) किया गया। वहीं, इस दौरान 90 वाहनों की लॉन्चिंग भी हुई।
2 of 12
Auto Expo 2025
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट और यशोभूमि में द कंपोनेंट्स शो में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। यह दोनों आयोजन ऑटो एक्सपो के ही अभिन्न अंग रहे। कार्यक्रम की कामयाबी को देखते हुए सरकार इसे वार्षिक आयोजन बनाने के लिए उद्योग जगत की राय जानने की योजना बना रही है।
3 of 12
Porsche Macan Turbo Electric Car
- फोटो : Amar Sharma
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन के दूसरे संस्करण में 1,500 से ज्यादा प्रदर्शकों ने भाग लिया और करीब 9 लाख लोगों ने इसमें शिरकत की। दर्शकों की यह संख्या अमेरिका में आयोजित होने वाले डेट्रॉयट ऑटो शो से ज्यादा रही। जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो बन गया।
वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "पांच दिनों की अवधि में 200 से ज्यादा उत्पादों का अनावरण किया गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, एच डी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, मनोहर लाल, पीयूष गोयल और हरदीप सिंह पुरी और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लीडर्स की मौजूदगी में एक्सपो का उद्घाटन किया।
5 of 12
Auto Expo 2025
- फोटो : प्रशान्त पाण्डेय
भारत मंडपम में ऑटो एक्सपो के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। जिसमें यात्री वाहन बाजार की अग्रणी कंपनियों मारुति सुजुकी और ह्यूंदै मोटर इंडिया ने नए ऊर्जा वाहन खंड में बड़ी भूमिका निभाने की अपने इरादों का एलान किया।