फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Automobile Industry: भारत ने वित्त वर्ष 23 में धुंआधार 2.7 करोड़ वाहनों का किया निर्माण, चीन को दे रहा टक्कर

Wed, 28 Jun 2023 04:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
Automobile Industry in India manufactured 2.7 crore vehicles in FY23 claims a report
Automobile Sector Cars - फोटो : PTI
भारतीय ऑटोमोटिव बाजार हाल ही में जापान को पछाड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। महामारी के बाद के हाल के समय में ज्यादातर सेगमेंट में मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी इतनी ज्यादा हुई है कि लगभग हर निर्माता की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि एक हालिया रिपोर्ट इस बात पर रौशनी डालती है कि वित्त वर्ष 2023 में लगभग 2.7 करोड़ वाहनों का निर्माण किया गया था।
Automobile Industry in India manufactured 2.7 crore vehicles in FY23 claims a report
Bike Manufacturing Plant - फोटो : Social Media
प्राइमस पार्टनर्स के मुताबिक, भारत का वाहन उत्पादन वित्त वर्ष 2023 में सभी सेगमेंट और टाइप में उछला और 108 अरब डॉलर का हो गया। कुल आंकड़े में, दोपहिया वाहन प्रमुख सेगमेंट था, जिसकी लगभग 2 करोड़ यूनिट्स बनाई गईं। यह दुनिया के सबसे बड़े वाहन बाजार चीन में समान अवधि में निर्मित दोपहिया वाहनों के लगभग बराबर है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले वित्त वर्ष में वाणिज्यिक वाहनों का उत्पादन 10 लाख था और कुल मात्रा में 4 प्रतिशत और मूल्य के संदर्भ में 19 प्रतिशत था।
Automobile Industry in India manufactured 2.7 crore vehicles in FY23 claims a report
Automobile Sector - फोटो : Social Media
यात्री वाहन सेगमेंट में भी कुछ बहुत महत्वपूर्ण अपडेट देखे गए। रिपोर्ट इस बात पर रौशनी डालती है कि कैसे मिड-साइज और फुल-साइज के एसयूवी सब-सेगमेंट्स का यहां मूल्य आधे से ज्यादा है। कॉम्पैक्ट सब-सेगमेंट ने 25 प्रतिशत मूल्य का सृजन किया, जबकि लग्जरी सेगमेंट से संबंधित वाहनों ने 13 प्रतिशत मूल्य का सृजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Automobile Industry in India manufactured 2.7 crore vehicles in FY23 claims a report
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बड़े पैमाने पर खरीदार धीरे-धीरे मिनी कारों और सेडान से दूर हो रहे हैं, और इनकी तुलना में बड़े यूटिलिटी व्हीकल्स (यूवी) ऑप्शंस को तवज्जो दे रहे हैं। यह पिछले कुछ समय से साफ हो गया है क्योंकि मारुति सुजुकी जैसी कंपनियां दृढ़ता से अपनी एसयूवी लाइनअप के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। जबकि महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसी अन्य कंपनियां भी इन सेगमेंट में नए और अपडेटेड मॉडल पेश कर रही हैं।
विज्ञापन
Automobile Industry in India manufactured 2.7 crore vehicles in FY23 claims a report
EV Charging Stations - फोटो : For Reference Only
जहां तक इलेक्ट्रिक वाहनों का सवाल है, प्राइमस पार्टनर्स की रिपोर्ट इस बात पर रौशनी डालती है कि सबसे ज्यादा मांग तीन और दोपहिया वाहनों की श्रेणियों से आ रहा है। आगे यह भी कहा गया है कि हालांकि अमेरिका और चीन जैसे देशों की तुलना में भारत विद्युतीकरण आंदोलन में पीछे हो सकता है, लेकिन उल्लेखनीय बदलाव और निवेश इस रफ्तार को तेज करने का वादा कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed