फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Motorcycle Day: बाइक राइडिंग में इन आदतों को करें शुमार, हमेशा रहेंगे सुरक्षित

Mon, 21 Jun 2021 07:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 21 Jun 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
world motorcycle day 2021 things to take care of while driving bike driving tips motorcycle driving tips
विश्व मोटरसाइकिल दिवस - फोटो : For Representation Only
World Motorcycle day 2021: 21 जून को दुनिया भर में World Motorcycle Day (विश्व मोटरसाइकिल दिवस) के रूप में मनाया जाता है। विश्व मोटरसाइकिल दिवस साल के सबसे लंबे दिन या समर सॉलिस्टिस के दिन भी पड़ता है। मोटरसाइकिल से प्यार के अलावा, यह एक जिम्मेदार और सुरक्षित मोटरसाइकिल सवारी के महत्व को समझने के लिए भी मनाया जाता है। सुरक्षा की शुरुआत घर से होती है। बाइक में पीछे बैठने वाले सवार की सुरक्षा के साथ-साथ ही अपनी सुरक्षा का ख्याल भी रखना होता है। एक जिम्मेदार राइडिंग ट्रैफिक नियमों का पालन करने के साथ शुरू होती है। इसके साथ ही वे खतरनाक राइडिंग में शामिल नहीं होते हैं। क्योंकि बेपरवाह होकर ड्राइविंग करना खुद के साथ ही सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को भी जोखिम में डालता है। यातायत के नियमों को समझना और पालन करना बेहद जरूरी होता है। सड़क पर होने वाली ज्यादातर दुर्घटनाओं में अक्सर ड्राइवर की गलती देखी जाती है। अगर आप नियमों के मुताबिक सही तरीके से ड्राइविंग नहीं करते हैं तो आप खुद के साथ दूसरों को भी मुसीबत में डाल सकते हैं। यहां हम आपको बता रहें हैं कुछ खास ड्राइविंग टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप दुर्घटना का शिकार होने से बच सकते हैं।
world motorcycle day 2021 things to take care of while driving bike driving tips motorcycle driving tips
विश्व मोटरसाइकिल दिवस - फोटो : For Reference Only
तेज रफ्तार से बचें
आमतौर पर देखा जाता है कि युवा बाइक राइडर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के शौकीन होते हैं। लेकिन आपके मोटरसाइकिल की जितनी ज्यादा रफ्तार होगी, सड़क पर दुर्घटना की संभावना भी उतनी ज्यादा बनी रहेगी। इसलिए सड़क पर गाड़ी हमेशा धीरे चलाएं। वाहन चालकों को सावधान करने के लिए यातायात विभाग के विज्ञापन की उन चंद लाइनों को हमेशा याद रखन चाहिए - Speed Thrills but Kills. यानी रफ्तार रोमांचित तो करती है, लेकिन मौत लाती है। 
world motorcycle day 2021 things to take care of while driving bike driving tips motorcycle driving tips
विश्व मोटरसाइकिल दिवस - फोटो : For Representation Only
टायरों को जरूर चेक कराएं
लॉन्ग राइड पर जाने से पहले बाइक के टायर्स की चेकिंग जरूर करा लें। इस बात का ध्यान रखें कि टायर का कर्वी पैटर्न सही हालत में हो ताकि टायर की ग्रिप बनी रहे। इससे जिन सड़कों पर फिसलन होगी आपको कोई खतरा नहीं होगा। राइडिंग पर निकलने से पहले टायर्स की हालत की जांच जरूर करानी चाहिए। खासतौर पर बारिश के मौसम में बाइक लंबी दूरी तय करने के लायक है या नहीं। ऐसा नहीं करना जोखिम को दावत देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
world motorcycle day 2021 things to take care of while driving bike driving tips motorcycle driving tips
विश्व मोटरसाइकिल दिवस - फोटो : Jawa
उचित दूरी रखें
कार चलाते समय सामने वाले वाहन से हमेशा उचित दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। ज्यादातर दुर्घटनाएं बहुत नजदीक चलने की वजह से होती हैं। हाईवे पर कार चलाते समय आगे वाली गाड़ी से कम से कम 70 मीटर की दूरी रहना जरूरी है। साधारणतया, ड्राइविंग के समय अगर आपको सड़क के बीच में वाइट पट्टी (जो अधिकांश सड़कों पर होती ही है), दिखती है तो आप अगली कार से खुद को सुरक्षित दूरी पर मान सकते हैं। 
विज्ञापन
world motorcycle day 2021 things to take care of while driving bike driving tips motorcycle driving tips
विश्व मोटरसाइकिल दिवस - फोटो : For Representation Only
नजरें सिर्फ सड़क पर
कार चलाते समय चालक की निगाहें सिर्फ सड़क पर होनी चाहिए। यानी ड्राइविंग करते समय फोन पर बात नहीं करना चाहिए, न ही अपने फोन पर मैसेज टाइप करना चाहिए। इसके अलावा गाड़ी चलाते वक्त कुछ खाना भी नहीं चाहिए। कुल मिलाकर चालक का ध्यान सिर्फ गाड़ी चलाने पर होना चाहिए। जब भी आप सड़क पर चलें तो यह हमेशा याद रखें कि राइडिंग के दौरान सड़क से नजरें ना हटाएं। क्योंकि सड़क पर अचानक से आए गढ्ढे आपका संतुलन बिगाड़ सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed