फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Motors पेश करेगी नई एंट्री लेवल हैचबैक कार, Maruti WagonR को देगी टक्कर

Fri, 03 Jan 2020 10:25 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
upcoming entry level hatchback cars in india tata motors h2x will compete maruti suzuki wagon r
Tata H2X
Tata Motors ने बीते साल एलान किया था कि वे ऑटो सेक्टर में छाई मंदी के बावजूद कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेगी। कंपनी ने कहा कि इसके पीछे कारण यह है कि नए साल में वह बहुत सी नई गाड़ियां लॉन्च करनेवाली है जिससे कंपनी को मुनाफे की उम्मीद है। अब कंपनी नए साल 2020 में कार बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बहुत सारे नई मॉडल्स पेश करनेवाली है।  
upcoming entry level hatchback cars in india tata motors h2x will compete maruti suzuki wagon r
Tata-H2X
नई रिपोर्ट के मुताबिक Tata Motors की ये नई कारें उसकी ALFA प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होंगी। Tata की ALFA प्लैटफॉर्म की खासियत यह है कि इसपर 3.7 मीटर से 4.3 मीटर तक की अलग-अलग डिजाइन और कई इंजन ऑप्शन की गाड़ियां बनाई जा सकती हैं। 
upcoming entry level hatchback cars in india tata motors h2x will compete maruti suzuki wagon r
Tata Motors Megapixel Concept (सांकेतिक)
रिपोर्ट के मुताबिक Tata Motors एक एंट्री लेवल टॉलबॉय हैचबैक कार तैयार कर रही है। यह उनकी नई ALFA प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। कंपनी की नई कार Tata Tiago (टाटा टियागो) के बराबर वाले रेंज में उपलब्ध होगी। हालांकि अपने सेगमेंट में यह नई कार Maruti WagonR को टक्कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming entry level hatchback cars in india tata motors h2x will compete maruti suzuki wagon r
tata H2x Concept
रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा की इस नई एंट्री-लेवल हैचबैक कार के अधिकतर कम्पोनेंट्स Tiago और कंपनी की आने वाली  Mini SUV H2X से लिए जाएंगे। इस हैचबैक कार में Tiago में इस्तेमाल होने वाला BS6 कंप्लायंट 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन भी मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
upcoming entry level hatchback cars in india tata motors h2x will compete maruti suzuki wagon r
tata H2x Concept
कीमत 
टाटा अपनी नई हैचबैक कार की कीमत को तय करने में काफी सावधानी बरतेगी। इसकी कीमत Maruti WagonR और Hyundai Santro से कुछ कम रखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Tata इस एंट्री-लेवल हैचबैक कार को अगले साल तक लॉन्च कर सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed