सामने आई भारत की सबसे सस्ती और सुरक्षित कारें, जानें आपकी कार है कितनी सुरक्षित
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा
मारुति की कार ब्रेजा ने ग्लोबल NCAP टेस्ट में शानदार प्रर्दशन किया। जिसके चलते कंपनी ने कार को 4 स्टार रेटिंग दी है। ब्रेजा कार एक कॉम्पेक्ट एसयूवी है जिसमें कंपनी ने डुअल एयरबैग, एबीएस और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स स्टैंडर्ड जैसे फीचर दिए हैं।
लेकिन कार में मौजूद चाइल्ड सीट माउंट्स की पोजिशन ठीक ना हाने के कारण कार को चाइल्ड सेफ्टी में 2 स्टार रेटिंग ही मिल पाई। जबकि व्यसक सेफ्टी में मारुति ब्रेजा को टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली है।
फॉक्सवैगन पोलो
फॉक्सवैगन पोलो 2014 में फॉक्सवैगन पोलो को दो वेरिएंट में उतारा गया था।जो कि एक बिना एयरबैग और एक डुअल एयरबैग के साथ थी और बिना एयरबैग वाली कार एनकैप टेस्ट में बुरी तरह पीट गई। जबकी डुअल एयरबैग वाली पोलो ने शानदार प्रदर्शन किया और इसे 4-स्टार रेटिंग दी गई।
एडल्ट सेफ्टी में इस कार को 4 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में इसे 3-स्टार मिले। इस टेस्ट के बाद फॉक्सवैगन ने अब पोलो के सभी मॉडल्स में एबीएस और एयरबैग दिये गए हैं।
टोयोटा इटियॉस लिवा
टोयोटा इटियॉस लिवा को 2 साल पहले टेस्ट किया गया था और इस कार को इस टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग दिये गए थे। हालांकि चाइल्ड सेफ्टी में यह कार मात खा गई और मात्र 2-स्टार ही हासिल कर पाई। बतौर सेफ्टी फीचर्स इस कार में फ्रंट सीट-बेल्ट प्रीटेन्शनर और डुअल एयरबैग दिए गए हैं।
बता दें, कंपनी ने इसके मॉडल को हाल ही में अपडेट कर दिया गया है और अब यह कार ABS + EBD और ISOFIX के साथ आती है।
टाटा जेस्ट
इस कार को भी 2 साल पहले एनकैप मेें टेस्ट किया गया था जिसमें इसने दम तोड़ दिया था। लेकिन कंपनी ने इस कार को दोबारा से अपडेट करके टेस्ट के लिए उतारा और यह सफल हुई । कार के अपग्रेड मॉडल को 4 स्टार रेटिंग मिली। कार में फिलहाल सेफ्टी फीचर्स के तौर पर फ्रंट सीट-बेल्ट प्रीटेन्शनर, डुअल एयरबैग और ड्राइवर के लिए SBR दिया गया है।
कंपनी ने हाल ही में इसके मॉडल को अपडेट कर इसमे ABS + EBD और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल आदि को जोड़ दिया है।