फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skoda Slavia: आखिकार पेश हुई स्कोडा स्लाविया सेडान कार, होंडा सिटी को देगी टक्कर, जानें 7 बड़ी बातें

Thu, 18 Nov 2021 07:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 07:01 PM IST
सार

चेक गणराज्य की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Skoda (स्कोडा) ने अपनी मिड-साइज सेडान कार Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) का प्रोडक्शन अवतार में ग्लोबल डेब्यू किया है।

विज्ञापन
Skoda Slavia mid-size sedan global debut in production avatar skoda slavia specification interior features dimensions
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
चेक गणराज्य की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Skoda (स्कोडा) ने अपनी मिड-साइज सेडान कार Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) का प्रोडक्शन अवतार में ग्लोबल डेब्यू किया है। नया मॉडल कंपनी के रैपिड सेडान कार को रिप्लेस करेगा। कंपनी नई Skoda Slavia को साल 2022 की शुरुआत में लॉन्च करेगी। स्लाविया की आधिकारिक बुकिंग पूरे देश में शुरू हो गई है। मेड-इन-इंडिया MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित Kushaq एसयूवी के बाद Slavia स्कोडा की दूसरी कार है। सेडान मॉडल लाइनअप तीन ट्रिम्स - एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में उपलब्ध होगी। 
Skoda Slavia mid-size sedan global debut in production avatar skoda slavia specification interior features dimensions
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
रैपिड से ज्यादा बड़ी
नई स्कोडा सेडान की कुल लंबाई 4541 mm, चौड़ाई 1752 mm और ऊंचाई 1487 mm है। इसका व्हीलबेस 2651 mm है, जो अपने सेगमेंट में सबसे लंबा है। रैपिड की तुलना में स्लाविया 128 mm लंबी, 53 mm चौड़ी और 20 mm ऊंची है। 
Skoda Slavia mid-size sedan global debut in production avatar skoda slavia specification interior features dimensions
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
एक्सटीरियर लुक और स्टाइल
आनेवाली स्कोडा सेडान के एक्सटीरियर लुक और स्टाइल की बात करें तो इसमें ब्रांड के सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल के साथ-साथ एल-आकार के डीआरएल के साथ स्लीक हेडलैंप और उल्टे एल-आकार के मोटिफ के साथ फॉग लैंप हैं। इसकी स्लोपिंग रूफलाइन बूट लिड में मिल जाती है। जबकि बोल्ड कैरेक्टर लाइन्स शोल्डर से लेकर टेललैंप्स तक देखी जा सकती है। साइड प्रोफाइल 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स (सिर्फ टॉप-एंड ट्रिम के लिए) और विंडो लाइन के चारों ओर क्रोम ट्रिम से सजाया गया है। कार के रियर में सी-शेप्ड एलईडी टेललैंप्स और क्रोम स्ट्रिप के साथ बंपर मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Slavia mid-size sedan global debut in production avatar skoda slavia specification interior features dimensions
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
कलर ऑप्शन
वाहन निर्माता ने बताया की उसकी नई मिड-साइज सेडान पांच कलर स्कीम में पेश की जाएगी। इनमें कैंडी व्हाइट, टॉरनेडो रेड, कार्बन स्टील, रिफ्लेक्स सिल्वर और क्रिस्टल ब्लू जैसे रंग शामिल हैं। 
विज्ञापन
Skoda Slavia mid-size sedan global debut in production avatar skoda slavia specification interior features dimensions
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
इंजन और पावर
नई स्कोडा सेडान को दो TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। पहला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर TSI इंजन है। यह इंजन 115 bhp का पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। सेडान 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध होगा। यह इंजन 148 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed