अगर आप भी कोई नई कार खरीदने का प्लान कर रहें हैं। और बजट सिर्फ छोटी हैचबैक कार का है। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने हैचबैक कार के बजट में भी अब लग्जरी का आनन्द ले सकते है। अलग अलग जगह पर कार डीलर के पास ऐसी ढ़ेरो कार मौजूद हैं। जो आपको सोचने पर मजबूर कर सकती हैं। आइए आपको बताते है। कौन सी कार किस रेट पर मार्केट में मिल रही है।
ह्युंडई आई10 के दाम पर मिल रहीं हैं बीएमडबल्यू,मसिर्डीज जैसी लगजरी कारें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल मर्सिडीज बेन्ज इ क्लास 240 वी 6
2005 वाले मॉडल की यह कार 70,000 किमी तक चली हुई है। इस कार में 2.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है। लगभग 50 लाख वाले इस मॉडल को आप मात्र 7.5 में खरीद सकते हैं।
इस 2010 मॉडल आॅडी में 2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। कार का माइलेज 16.5 kmpl का है। आठ साल पुरानी इस कार की कीमत 8.5 लाख रुपये रखी गई है।
आॅडी ए6 2.0 टीडीआइ
आॅडी ए6 कार को भी लगभग 70,000 किमी तक चलाया जा चुका है। यह कार 2 लीटर डीजल इंजन से लैस है। 16.66 kmpl माइलेज देने वाली इस कार की कीमत 8 लाख के करीब है।
बीएमडब्लयू कार का यह मॉडल आप मात्र 8 9 लाख तक खरीद सकते हैं। 2011 मॉडल की यह कार 73,000 किमी सफर तय कर चुकी है। इस एक्स सीरीज की कार के साथ आप 3-Series और 5-Series की कार को भी 9 लाख तक चुका कर घर ले जा सकते हैं।