फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई Maruti Alto की तस्वीरें लीक, मिनी एसयूवी लुक से Renault Kwid और Datsun Redi GO को देगी टक्कर

Sat, 16 Mar 2019 07:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 16 Mar 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Renault Kwid, Datsun Redi GO rival 2019 Maruti suzuki alto facelift will launch in Mini suv look
maruti-suzuki-concept-future-s-2

मारुति की बेस्ट सेलिंग हैचबैक ऑल्टो जल्द ही नए रंगरूप में दिखाई देगी। न्यू जेनरेशन ऑल्टो मिनी एसयूवी लुक में दिखाई देगी। ऑल्टो की लगातार टेस्टिंग चल रही है और कुछ दिनों पहले उसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। नई ऑल्टो पुरानी ऑल्टो से बिल्कुल अलग होगी।


 

अक्टूबर तक हो जाएगी लॉन्च

Renault Kwid, Datsun Redi GO rival 2019 Maruti suzuki alto facelift will launch in Mini suv look
2019 maruti alto-1 - फोटो : ZIGwheels

नई मारुति ऑल्टो पुरानी ऑल्टो की जगह लेने के लिए बिल्कुल तैयार है। नई ऑल्टो में कई बदलाव किए गए हैं। वहीं नई ऑल्टो को आने वाले क्रैश टेस्ट मानकों के अनुकूल बनाया गया है। नए क्रैश टेस्ट अक्टूबर 2019 से लागू होंगे। वहीं नई ऑल्टो भी नए मानकों के लागू होने से पहले संभवतया अक्टूबर तक लॉन्च हो जाएगी।
 

ऑल्टो का डिजाइन Future-S कॉन्सैप्ट पर बेस्ड

Renault Kwid, Datsun Redi GO rival 2019 Maruti suzuki alto facelift will launch in Mini suv look
2019 maruti alto-2

नई ऑल्टो को माइक्रो क्रॉसओवर एसयूवी के लुक में डिजाइन किया गया है और इसकी टक्कर रेनो क्विड से होगी। ऩई ऑल्टो का डिजाइन Future-S कॉन्सैप्ट पर बेस्ड है, जिसे मारुति सुजुकी ने 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। दिखने में यह जापान में बिकने वाली ऑल्टो और मारुति इग्निस जैसी होगी। न्यू जेनरेशन ऑल्टो को उसी लाइट वेट Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है जिस पर डिजायर, स्विफ्ट, बलेनो, इग्निस और वैगन आर को बनाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई ऑल्टो में 14 इंच के टायर

Renault Kwid, Datsun Redi GO rival 2019 Maruti suzuki alto facelift will launch in Mini suv look
2019 maruti alto-3

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक नई ऑल्टो को पिछले महीने शिमला के कुफरी के बाद कई जगहों पर स्पॉट किया गया है। नई ऑल्टो की स्पाई पिक्चर्स में यह केमो फ्लैग में कवर है, वहीं सी-पिलर को री-डिजाइन किया गया है और सस्पेंशन को उठाया गया है, वहीं विंडो साइज भी पहले से बड़ा है। अंदाजा है कि नई ऑल्टो में 14 इंच के टायर लगे हैं, वहीं पीछे की विंडो स्क्रीन पहले से छोटी है और बूटलिड और बंपर में बदलाव किया गया है।
 

विज्ञापन

7 इंच टचस्क्रीन यूनिट

Renault Kwid, Datsun Redi GO rival 2019 Maruti suzuki alto facelift will launch in Mini suv look
maruti-suzuki-concept-future-s-4

नई ऑल्टो के इंटीरियर में भी बदलाव है और इसमें डिजिटल सेंट्रल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। साथ ही डेशबोर्ड पर नया HVAC सिस्टम लगाया गया है और 7 इंच टचस्क्रीन यूनिट भी मिलेगी। वहीं नए सेफ्टी मानकों के अनुरूप एबीएस, ईबीडी के साथ एयरबैग्स स्टैडर्ड होंगे। वहीं ऑल्टो में 0.8 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है, जो 48 पीएस की पावर और 69 एनएम का टार्क देता है। जबकि 1.0 लीटर का इंजन 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का टार्क देता है। लेकिन नई ऑल्टो में बीएस-6 इंजन मिलेगा और एएमटी के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी मिलेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed