{"_id":"5c8ce6fbbdec222ffc358fbe","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-may-changes-seats-of-its-high-profile-candidates-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश में बदल सकती हैं भाजपा के इन दिग्गजों की सीटें ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश में बदल सकती हैं भाजपा के इन दिग्गजों की सीटें
Sat, 16 Mar 2019 07:15 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 16 Mar 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा दिग्गजों की सीटें बदल सकती हैं
- फोटो : ग्राफिक्स - रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के एलान के साथ ही सियासी सरगर्मी जोरों पर है। नेताओं के पाला बदलने और उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर चरम पर है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर सबकी नजरें हैं। खासतौर पर भाजपा के लिए ये प्रदेश बेहद अहम है। भाजपा में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा है। इस बीच खबर ये है कि कुछ बड़े नेताओं की सीटो में बदलाव हो सकता है। कुछ सीटों पर चौंकाने वाले नाम आ सकते हैं। कुछ तो खुद ही मौजूदा सीट से लड़ने के इच्छुक नहीं हैं और कुछ को पार्टी ही नहीं लड़ाना चाहती है। बताया जा रहा है कि पश्चिम और बृज की 27 सीटों में से एक दर्जन पर नए चेहरे उतारे जा सकते हैं। आइए जानते हैं किन सांसदों की सीट बदलने की चर्चा है।
uma bharti
- फोटो : PTI
झांसी से मौजूदा सांसद उमा भारती चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कर चुकी हैं। ऐसा हुआ तो झांसी से रामरतन कुशवाहा, हरगोविंद कुशवाहा या विधायक रवि शर्मा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
varun gandhi
- फोटो : ANI
सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी मां मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से ताल ठोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेनका गांधी
- फोटो : AmarUjala
मेनका गांधी को आंवला या हरियाणा की करनाल सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
vk singh
- फोटो : pti
गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह को इस बार हरियाणा से टिकट दिया जा सकता है। उनके खिलाफ कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही है।