Air India One (एयर इंडिया वन) विमान का इंतजार खत्म हो गया है। दुनिया के सबसे खतरनाक और लग्जरी विमानों में गिने जाने वाला एयर इंडिया वन (AI-160) एक ऐसा अभेद्य हवाई किला है, जो अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की हवा में सुरक्षा करेगा। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए खरीदे गए दो वीवीआईपी 'एयर इंडिया वन' विमानों में से पहला विमान गुरुवार शाम भारत पहुंच गया।
भारत के दुश्मनों के लिए यह किसी बुरी खबर से कम नहीं है, क्योंकि अभी कुछ समय पहले ही भारत की जमीन पर राफेल (Rafael) ने कदम रखा था और अब Air India One (एयर इंडिया वन) भी भारत की शान बढ़ाने के लिए दिल्ली आ चुका है।
बता दें कि एयरफोर्स और एयर इंडिया के पायलट Air India One विमान को लेने टेक्सास पहुंचे थे, जहां से इसने उड़ान भरी। खास बात यह है कि दिल्ली पहुंचने के बाद इसे टर्मिनल-3 पर खड़ा नहीं कराया गया। बल्कि, इसे तुरंत टेक्निकल एरिया में ले जाया गया। वहां, राफेल की तर्ज पर इसकी भी पूजा की गई।
आज हम आपको इस विमान की कीमत, एक घंटे की यात्रा के दौरान आने वाली लागत और इसकी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप खुद यह अंदाजा लगा पाएंगे कि यह सुपर वीआईपी विमान कैसे अपने दुश्मनों के लिए चलती फिरती मौत है। तो डालते हैं एक नजर।
Air India One: कीमत
2 of 10
PM Narendra Modi's Air India One VVIP Aircraft
- फोटो : Special Arrangement
Air India One के दोनों विमानों की कीमत करीब 8458 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा के विशेष इंतजाम के लिए इसमें 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
इन सुरक्षा प्रणालियों में अकेले अमेरिका के साथ शामिल विदेशी सैन्य बिक्री सौदे में 1,365 करोड़ की लागत आई है।
Air India One: एक घंटे की यात्रा की लागत
3 of 10
PM Narendra Modi Air India One VVIP Aircraft
- फोटो : Special Arrangement
अमेरिकी राष्ट्रपति का एयरफोर्स वन के विमान के उड़ान के दौरान प्रतिघंटा लागत 1,81,000 डॉलर आती है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के विमान के उड़ान के दौरान प्रतिघंटा लागत कुछ इतनी ही आएगी।
Air India One: कौन उड़ाएगा विमान?
4 of 10
PM Narendra Modi's Air India One VVIP Aircraft
- फोटो : Special Arrangement
Air India One विमान को एयरफोर्स के पायलट उड़ाएंगे। हालांकि, इन दोनों विमानों का रख रखाव या मेंटेनेंस एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) करेगी।
इन विमानों को 'एयर इंडिया वन' या 'इंडियन एयर फोर्स वन' का नाम दिया गया है।
Air India One: 17 घंटे तक उड़ सकता है विमान
5 of 10
PM Narendra Modi Air India One VVIP Aircraft
- फोटो : Special Arrangement
एयर इंडिया वन विमान बिना रुके 17 घंटे तक हवा में उड़ सकता है। इस विमान में हवा में ईंधन भरने की सुविधा है।