फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   piaggio upcoming scooters india piaggio new scooter piaggio vespa vxl piaggio vespa sxl vespa facelift vxl vespa facelift sxl vespa facelift 2020 piaggio india scooters

Piaggio ने 2020 Vespa फेसलिफ्ट VXL और SXL मॉडल की शुरू की बुकिंग, 1000 रुपये में ऑनलाइन करें बुक

Wed, 08 Jul 2020 04:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 Jul 2020 04:33 PM IST
सार

  • नई वेस्पा में राइडिंग के अनुभव को बढ़ाने के लिए कई सारे फीचर्स दिए गए हैं।
  • वेस्पा की नई रेंज के ये स्कूटर नई बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले हैं। इसमें क्लीन एमिशन 3 वाल्व टेक्नोलॉजी फ्यूल इंजेक्शन इंजन मिलता है जो शानदार परफॉर्मेंस देता है।

विज्ञापन
piaggio upcoming scooters india piaggio new scooter piaggio vespa vxl piaggio vespa sxl vespa facelift vxl vespa facelift sxl  vespa facelift 2020 piaggio india scooters
Piaggio Vespa SXL 149 (File Photo) - फोटो : Piaggio

विस्तार

Piaggio India (पियाजियो इंडिया) ने अपनी आनेवाली 2020 वेस्पा रेंज की Vespa Facelift VXL (वेस्पा फेसलिफ्ट वीएक्सएल) और SXL (एसएक्सएल) के लिए प्री-बुकिंग ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। Vespa फेसलिफ्ट VXL और SXL मॉडल 125 cc और 150 cc BS6 इंजन के साथ लॉन्च होंगे। भारतीय बाजार में जल्द ही टू-व्हीलर्स के नए मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग
ग्राहक अब वेस्पा के नए स्कूटर को 1,000 की राशि का भुगतान कर ऑनलाइन प्री-बुक कर सकते हैं। साथ ही कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए Vespa ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए कॉन्टेक्टलेस अनुभव का फायदा उठा सकते हैं। 2020 Vespa फेसलिफ्ट की नई रेंज को पहले ही भेज दी गई है और भारत में सभी वेस्पा डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन
नई वेस्पा में राइडिंग के अनुभव को बढ़ाने के लिए कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। Vespa VXL और SXL रेंज तकनीकी रूप से उन्नत मोनोकॉक फुल स्टील बॉडी, हाई डेफिनेशन 3 कोट बॉडी कलर्स और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम या ट्विन पॉट कॉलिपर डिस्क ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे अहम फीचर्स के साथ उपलब्ध है। 

विज्ञापन

इंजन और फीचर्स
वेस्पा की नई रेंज के ये स्कूटर नई बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले हैं। इसमें क्लीन एमिशन 3 वाल्व टेक्नोलॉजी फ्यूल इंजेक्शन इंजन मिलता है जो शानदार परफॉर्मेंस देता है। परफॉर्मेंस और एफिसिएंसी को ध्यान में रखते हुए, नए स्कूटर रेंज में ग्राहकों को आरामदायक सवारी का एहसास कराने के लिए चौड़े टायर के साथ 5 स्पोक पेटल डिजाइन के व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसे अलग लुक देने के लिए इस आकर्षक स्कूटर को अब क्रिस्टल रोशनी वाले एलईडी हेडलाइट, सेंटर इटीग्रेटेड डे टाइम रनिंग एक्स्ट्रा ब्राइट बीम लाइट, यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, बूट लाइट और राइडर के आराम को ध्यान में रखते हुए एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन दिया गया है। 

Vespa VXL और SXL के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए, Piaggio India के अध्यक्ष और एमडी डियागो ग्रैफी ने कहा, "हम अपने ग्राहकों की प्रीमियम मोबिलिटी एक्सपीरियंस को हमारे सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड वेस्पा के जरिए और बढ़िया बनाने के उद्देश्य से वेस्पा वीएक्सएल और एसएक्सएल फेसलिफ्ट को जुलाई की शुरुआत में लॉन्च करेंगे। वेस्पा समय के साथ अपने आप फिर से नयापन लाती रहती है और लगातार अपने प्रतिष्ठित कद, ओरिजिनल डिजाइन और जीवंतता को बनाए रखते हुए अगले स्तर का अनुभव कराती है। हमें यकीन है कि हमारे ग्राहक हमारी नई पेशकश का आनंद लेंगे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed