{"_id":"5a07c3c54f1c1bd0408b6153","slug":"new-lambretta-2017-scooter-new-models-comming-soon-to-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ इस अंदाज में वापस लौटा Lambretta स्कूटर, जानिए कब होगा भारत में लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कुछ इस अंदाज में वापस लौटा Lambretta स्कूटर, जानिए कब होगा भारत में लॉन्च
Sun, 12 Nov 2017 02:21 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
lambretta 2017 Scooter
- फोटो : lambretta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबरेटा स्कूटर याद है? यह ब्रांड भले ही इटली का था लेकिन 1980 और 1990 के दौर में यह भारतीय परिवारों के बीच काफी प्रचलित था। 90वें दशक की शुरुआत में इसे भारत में असेंबल किया जाता था। हालांकि आर्थिक बाधाओं के चलते इसे बंद करना पड़ा।
2 of 5
lambretta 2017 Scooter
- फोटो : lambretta
अब दो दशक के बाद कंपनी एक बार फिर इस स्कूटर को ले आई है। इस स्कूटर के 2017 वर्जन को कंपनी ने EICMA मोटर शो में पेश किया है। कंपनी ने V50 स्पेशल, V125 स्पेशल और V200 स्पेशल मॉडल पेश किए हैं। इन तीनों ही मॉडल में अलग-अलग इंजन और दो वैरिएंट दिए गए हैं।
3 of 5
lambretta 2017 Scooter
- फोटो : lambretta
लंबरेटा स्कूटर्स की नई रेंज को ताईवान में बनाया जाएगा और 2018 की शुरुआत में यूरोप में बिक्री शुरू की जाएगी। अन्य मार्केट में यह जून में बिकना शुरू होगा। तीनों ही मॉडल स्टील बॉडी से बने हैं और इन्हें पुराना वाला पॉपुलर डिजाइन ही दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lambretta 2017 Scooter
- फोटो : lambretta
इंजन की बात करें तो V50 स्पेशल में 49.5 सीसी, एयरकूल्ड सिगंल सिलिंडर इंजन दिया गया है। V125 स्पेशल में 124.7सीसी फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। वहीं V200 स्पेशल में 168.9सीसी का इंजन दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
lambretta 2017 Scooter
- फोटो : lambretta
फीचर्स की बात करें तो स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, टेल लाइट, इंडीकेटर्स दिए गए हैं। तीनों स्कूटर्स में 6.5 लीटर फ्यूल टैंक दिया गया है। भारत में यह स्कूटर 2019 तक आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।