फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: इन कारणों से खारिज हो सकता है आपका मोटर बीमा क्लेम, जानें इनके बारे में

Mon, 22 Nov 2021 02:17 PM IST
संकल्प सिंह ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
motor insurance policy your motor insurance claim will be rejected in these conditions know details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गाड़ी को परचेज करते समय हम लोग उसकी इंश्योरेंस पॉलिसी को भी खरीदते हैं। भविष्य में अगर दुर्भाग्यवश कोई वाहन संबंधी घटना होती है, तो उस समय हमें इंश्योरेंस क्लेम मिल जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन कारणों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी वजह से आपका इंश्योरेंस क्लेम खारिज हो सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

नेम ट्रांसफर इन द नेम ऑफ पॉलिसी

अक्सर जब हम अपने सेकेंड हैंड वाहन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचते हैं, तो उस वक्त वाहन की आरसी को नए ऑनर के नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाता है। वहीं इंश्योरेंस का जो क्लेम रहता है वो पुराने ऑनर के नाम पर ही रहता है। इन परिस्थितियों में जिस व्यक्ति के नाम पर वाहन होता है और जिसके नाम पर इंश्योरेंस होता है दोनों ही इंश्योरेंस के लिए क्लेम नहीं कर सकते हैं। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखें कि वाहन को खरीदते वक्त इंश्योरेंस का ट्रांसफर जरूर करवाएं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके वाहन का मोटर बीमा क्लेम खारिज हो जाएगा।

motor insurance policy your motor insurance claim will be rejected in these conditions know details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लाइसेंस के ना होने पर

अक्सर कई बार हम अपनी गाड़ी को किसी दूसरे व्यक्ति को ड्राइव करने के लिए देते हैं। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को अपनी गाड़ी दे रहे हैं, जिसके पास वैलिड लाइसेंस नहीं है और वाहन और उसके साथ कोई दुर्घटना होती है, तो इस स्थिति में आपका इंश्योरेंस क्लेम खारिज कर दिया जाएगा। 

motor insurance policy your motor insurance claim will be rejected in these conditions know details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पर्सनल कार का कमर्शियल कामों के लिए उपयोग करने पर

अगर आप अपनी पर्सनल कार का इस्तेमाल कमर्शियल कार्यों लिए कर रहे हैं, तो आपका इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इस स्थिति में आप अपना इंश्योरेंस क्लेम नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
motor insurance policy your motor insurance claim will be rejected in these conditions know details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नशा करके गाड़ी को ड्राइव करने पर

अगर आप नशे में अपने वाहन को ड्राइव कर रहे हैं और दुर्भाग्यवश कोई घटना हो जाती है, तो इस स्थिति में आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस क्लेम को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। नशा करके कभी भी गाड़ी को ड्राइव नहीं करना चाहिए। ये आपके स्वयं के लिए तो घातक है ही, साथ में दूसरों पर भी खतरा आ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed