फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MG Motor पेश करेगी बिना चालक की Concept Electric Car, इंटरनेट और ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी से होगी लैस

Sat, 01 Feb 2020 10:56 AM IST
अमर शर्मा संदीप वर्मा, ग्रेटर नोएडा
संदीप वर्मा, ग्रेटर नोएडा Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
mg motor electric vehicle mg motor Concept Electric Car autonomous cars in india auto expo 2020
MG Vision-i autonomous concept MPV - फोटो : social media
ब्रिटिश ब्रांड MG Motor का स्वामित्व रखने वाली चीनी कार निर्माता कंपनी SAIC मोटर कारपोरेशन Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में अपनी 14 सेडॉन और हैचबैक श्रेणी की कारों को पेश करने जा रही है। Auto Expo में कंपनी बिना चालक वाली इंटरनेट, इलेक्ट्रिक और ऑटोनॉमस प्रणाली से लैस कार को शोकेस करेगी। इसके अलावा कंपनी अपनी कांसेप्ट मल्टी पर्पज व्हीकल (एमपीवी) को भी प्रदर्शित करेगी। 
mg motor electric vehicle mg motor Concept Electric Car autonomous cars in india auto expo 2020
MG ZS EV India Launch - फोटो : Social Media
एमजी मोटर ने ऑटो एक्सपो-2020 में अपने एसयूवी, सेडॉन, हैचबैक 14 मॉडल उतारने की तैयारी की है। कंपनी का ध्यान भारत में खास श्रेणी के साथ-साथ सभी वर्गों के लिए अपनी रेंज उतारने पर है। कंपनी सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए उनकी पसंद की कारें उतारने जा रही है। इन कारों में वॉइस कमांड जैसी आधुनिक सुविधाएं देकर लोगों को आकर्षित करने की योजना बनाई है। 
mg motor electric vehicle mg motor Concept Electric Car autonomous cars in india auto expo 2020
MG ZS EV Rear - फोटो : Social Media
इसके अलावा कंपनी ऑटो एक्सपो में बिना चालक वाली विजन आई कांसेप्ट इलेक्ट्रिक कार का मॉडल उतार रही है। यह कार चीन के शंघाई में 2019 के ऑटो एक्सपो में कंपनी की ओर से डेब्यू किए गए Roewe Vision-i concept (रोएव विजन आई कांसेप्ट) कार जैसी ही है। कंपनी इंटरनेट और भविष्य में उपयोग की जाने वाली तकनीक को भी प्रदर्शित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mg motor electric vehicle mg motor Concept Electric Car autonomous cars in india auto expo 2020
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social
इसके अलावा कंपनी हाल ही में यूरोप में लांच की गई इलेक्ट्रिक कार जेडएस को भी प्रदर्शित करेगी। कंपनी ने इसे हुंडई की कोना की प्रतिस्पर्धा में मैदान में उतारने की तैयारी की है। भारत में बीएस-6 वाहनों पर अधिक जोर को देखते हुए कंपनी पर्यावरण के अनुकूल कारों को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed