फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार? पढ़ें सितंबर महीने की टॉप-10 लिस्ट

Wed, 07 Oct 2020 04:10 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 07 Oct 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift is the best selling car in the country in September 2020, read top-10 list
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
सितंबर महीने में ऑटो सेक्टर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इस दौरान लगभग सभी कार कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज हम आपको सितंबर महीने में देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के नाम और इनकी बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि पिछले साल सितंबर महीने में इनकी कितनी बिक्री हुई थी। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके पसंद की कार को देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर,
Maruti Suzuki Swift is the best selling car in the country in September 2020, read top-10 list
सांकेतिक

नंबर 1: Maruti Suzuki Swift

  • सितंबर 2020 में Maruti Swift देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जहां इसके 22,643 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 12,934 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 75.07 फीसदी बढ़ी है।


नंबर 2: Nexa Baleno

  • मारुति की प्रीमियम हैचबैक Nexa Baleno सितंबर 2020 में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जहां इसके 19,433 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 11,420 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री 70.17 फीसदी बढ़ी है।


नंबर 3: Maruti Alto

  • टॉप-3 बेस्ट सेलिंग कारों में मारुति की ही गाड़ियां शामिल हैं। सितंबर 2020 में Maruti Alto देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जहां इसके 18,246 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 15,079 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री 21.00 फीसदी बढ़ी है।
Maruti Suzuki Swift is the best selling car in the country in September 2020, read top-10 list
सांकेतिक - फोटो : Maruti Suzuki

नंबर 4: Maruti WagonR

  • भारतीय बाजार में Maruti WagonR सितंबर 2020 में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जहां इसके 17,581 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 11,757 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री 49.54 फीसदी बढ़ी है।


नंबर 5: Maruti Suzuki Dzire

  • देश की पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति का एक तरफा दबदबा दिखा। सितंबर 2020 में Maruti Dzire के 13,988 यूनिट्स बिके। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 15,662 यूनिट्स बिके थे। इस दौरान इसकी बिक्री 10.69 फीसदी घटी है।


नंबर 6: Hyundai Creta

  • सितंबर 2020 में Creta के 12,325 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 6,641 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 85.59 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift is the best selling car in the country in September 2020, read top-10 list
सांकेतिक - फोटो : Hyundai

नंबर 7: Hyundai Grand i10

  • सितंबर 2020 में Hyundai की Grand i10 के 10,373 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 1,015 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री 10.85 फीसदी बढ़ी है।


नंबर 8: Maruti Ertiga

  • सितंबर 2020 में Maruti Ertiga के 9,982 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 3,698 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री 58.85 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift is the best selling car in the country in September 2020, read top-10 list
सांकेतिक - फोटो : Kia Motrors (File Photo)

नंबर 9: Hyundai i20

  • सितंबर 2020 में Hyundai i20 के 9,852 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, सितंबर 2019 में इसे 10,141 ग्राहकों ने खरीदा था।


नंबर 10: Kia Sonet

  • सितंबर 2020 में Kia Sonet के 9,266 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed