फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki ने अगस्त में 17.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, 1.24 लाख यूनिट वाहन बेचे

Tue, 01 Sep 2020 12:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki reports 17.1 percent growth in August selling 1.24 lakh unit vehicles maruti suzuki sales in august 2020 maruti suzuki monthly sales report maruti suzuki cars
Maruti Vitara Brezza 2020 - फोटो : Amar Ujala
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने मंगलवार को बताया कि उसने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 116,704 यूनिट्स बेचीं, जो 2019 के अगस्त में बेची गईं 94,728 यूनिट्स की तुलना में काफी ज्यादा है। इन आंकड़ों में यात्री वाहन और सुपर कैरी एलसीवी के साथ-साथ वो यूनिट्स भी शामिल हैं जो उनसे अन्य OEM को बेचे। 
Maruti Suzuki reports 17.1 percent growth in August selling 1.24 lakh unit vehicles maruti suzuki sales in august 2020 maruti suzuki monthly sales report maruti suzuki cars
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
इन दो सेगमेंट का प्रदर्शन रहा शानदार
मारुति सुजुकी के लिए बिक्री में यह वृद्धि एक बार फिर से मिनी और सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट से आया है। इन दोनों सेगमेंट की वजह से वर्ष 2020 और 2019 के अगस्त के आंकड़ों की तुलना करने पर बिक्री ने 26.8 फीसदी की छलांग लगाई है। यहां यह ध्यान देना दिलचस्प है कि एस-प्रेसो को केवल पिछले साल के सितंबर में लॉन्च किया गया था और इसलिए यह अगस्त 2019 के आंकड़ों में योगदान नहीं कर पाई। 
Maruti Suzuki reports 17.1 percent growth in August selling 1.24 lakh unit vehicles maruti suzuki sales in august 2020 maruti suzuki monthly sales report maruti suzuki cars
Maruti Suzuki 2020 S-Cross Petrol - फोटो : Maruti Suzuki
यूटिलिटी व्हीकल्स का भी प्रदर्शन बेहतर
यूटिलिटी वाहनों ने भी पिछले महीने बेहतर प्रदर्शन किया जिसमें 2020 Vitara Brezza (2020 विटारा ब्रेज्जा), नई लॉन्च की गई 2020 S-Cross (2020 एस-क्रॉस) के साथ-साथ Ertiga (एर्टिगा) और XL6 (एक्सएल 6) शामिल हैं। अगस्त 2019 की तुलना में पिछले महीने सब-सेगमेंट ने 13.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki reports 17.1 percent growth in August selling 1.24 lakh unit vehicles maruti suzuki sales in august 2020 maruti suzuki monthly sales report maruti suzuki cars
Maruti Suzuki Ciaz - फोटो : Maruti Suzuki
मिड-साइज सेडान सेगमेंट में पिछड़ी
हालांकि, मिड-साइज सेडान सेगमेंट में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी काफी संघर्ष कर रही है। ह्यूंदै की 2020 Verna (2020 वरना) और होंडा की पांचवीं पीढ़ी की City को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जो इस सेगमेंट में Ciaz (सियाज) के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा और वह बिक्र में रफ्तार पकड़ने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। पिछले महीने Ciaz की सिर्फ 1,223 यूनिट बेची गई थीं। 
विज्ञापन
Maruti Suzuki reports 17.1 percent growth in August selling 1.24 lakh unit vehicles maruti suzuki sales in august 2020 maruti suzuki monthly sales report maruti suzuki cars
Maruti Suzuki Plant Factory - फोटो : For Reference Only
बिक्री में 17.1 फीसदी की वृद्धि
मारुति सुजुकी ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेज दी गई 7,920 यूनिट्स के साथ निर्यात में 15.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की। घरेलू बाजार की बिक्री और निर्याता को मिलाकर मारुति सुजुकी अगस्त 2020 में 1,24,624 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। घरेलू बिक्री और निर्यात के इन सभी आंकड़ों को मिला देते हैं, तो संभावना दिखती है कि 2019 में इसी महीने की तुलना में पिछले महीने 17.1 फीसदी की वृद्धि के साथ इसमें सुधार हो रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed