फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिंद्रा ला रही Thar का लिमिटेड एडिशन, बनाएगी केवल 700 कारें

Mon, 03 Jun 2019 04:42 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 03 Jun 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
mahindra thar signature edition booking started, mahindra will manufacture only 700 thars
mahindra thar

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी आइकॉनिक कार महिंद्रा थार का लिमिटेड एडिशन लांच किया है। कंपनी ने पहली पीढ़ी की महिंद्रा थार को 2010 में लांच किया था, वहीं अब कंपनी फर्स्ट जेनरेशन की थार का उत्पादन बंद करने जा रही है। लेकिन उत्पादन पूरी तरह से बंद करने से पहले कंपनी ने थार का लिमिटेड एडिशन लांच किया है।

15 इंच के मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे

mahindra thar signature edition booking started, mahindra will manufacture only 700 thars
mahindra thar limited edition - फोटो : Rushlane

कंपनी ने महिंद्रा थार सिग्नेचर एडिशन की केवल 700 कारें बनाई हैं। इस खास एडिशन को केवल दो रंगों नैपोली ब्लैक और एक्वामैरीन में ही लांच किया जाएगा। महिंद्रा थार सिग्नेचर एडिशन में फ्रंट फेंडर्स पर सिग्नेचर लोगो मिलेगा, साथ ही बंपर पर सिल्वर टच और बोनेट पर काले रंग का इफेक्ट होगा। साथ ही इसमें 15 इंच के मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

मौजूदा मॉडल से हो सकती है महंगी

mahindra thar signature edition booking started, mahindra will manufacture only 700 thars
mahindra thar limited edition-1 - फोटो : AutocarIndia

खास बात यह होगी कि लिमिटेड एडिशन थार पर महिंद्रा ग्रुप के चैयरमैन आनंद महिन्द्रा के हस्ताक्षर होंगे। इंटीरियर में लेदर सीट्स और फ्रंट फेसिंग रिअर सीट्स मिलेंगी। वहीं कुछ डीलर्स ने इस लिमिटेड एडिशन की बुकिंग भी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि सिग्नेचर एडिशन की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

M2DICR डीजल इंजन

mahindra thar signature edition booking started, mahindra will manufacture only 700 thars
Mahindra Thar kimited edition - फोटो : AmarUjala

मौजूदा थार में 2.5 लीटर M2DICR डीजल इंजन मिलता है, जजो 63 बीएचपी की पावर और 195 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 2.5 लीटर का CRDe डीजल इंजन 105 बीएचपी की पावर और 247 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साख 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
 

विज्ञापन

भारत NCAP मानक हैं वजह

mahindra thar signature edition booking started, mahindra will manufacture only 700 thars
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस खबर की पुष्टि की है कि कंपनी नई थार पर काम कर रही है। - फोटो : Mahindra & Mahindra

असल में 1 अक्टूबर, 2019 से भारत NCAP मानक लागू होने हैं और महिंद्रा थार इन मानकों के अनुरुप नहीं है। वहीं महिंद्रा ने पहले ही हालातों को भांप कर नए जेनरेशन की थार पर काम करना शुरू कर दिया है और उसे इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत तक लांच किया जा सकता है। नई थार सॉफ्ट और हार्ड टॉप में आएगी।           

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed