फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोल्डन गर्ल को खास तोहफा: आनंद महिंद्रा देंगे अवनि लेखरा को समर्पित एक स्पेशल डिजाइन की गई एसयूवी

Mon, 30 Aug 2021 12:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 30 Aug 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Group Chairman Anand Mahindra wants new SUV dedicated to Avani Lekhara and specially-designed for specially-abled people
Avani Lekhara, Mahindra Car - फोटो : For Reference Only
टोक्यो पैरालिंपिक 2021 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के बाद अवनि लेखरा को एक खास एसयूवी तोहफे में मिलेगी। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने कहा कि वह अवनि को समर्पित एक नई एसयूवी विकसित करना चाहते हैं और जो खासतौर पर विकलांग लोगों के लिए डिजाइन की जाएगी। 


टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है।  जयपुर की रहने वाली अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान प्राप्त किया । उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को परास्त किया। यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) को कांस्य पदक मिला है।  
Mahindra Group Chairman Anand Mahindra wants new SUV dedicated to Avani Lekhara and specially-designed for specially-abled people
Avani Lekhara - फोटो : For Reference Only
19 साल की अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 के फाइनल में 249.6 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पैरालंपिक खेलों में नया रिकॉर्ड है। इसी जीत के साथ अवनि ने यूक्रेन की इरियाना शेतनिक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। शेतनिक ने 2018 में सर्बिया में 249.6 का स्कोर किया था। 

अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। साथ ही भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं।  
Mahindra Group Chairman Anand Mahindra wants new SUV dedicated to Avani Lekhara and specially-designed for specially-abled people
Anand Mahindra - फोटो : For Reference Only
आनंद महिंद्रा ने एक नई एसयूवी विकसित करने की इच्छा जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "एक हफ्ते पहले @DeepaAthlete ने सुझाव दिया था कि हम विकलांग लोगों के लिए एसयूवी विकसित करें। जैसे कि वह टोक्यो में इस्तेमाल कर रही हैं। मैंने अपने सहयोगी और डेवल्पमेंट हेड वेलू से अनुरोध किया कि वे इस चुनौती को स्वीकर करें और साकार करें। खैर, वेलु, मैं आपके द्वारा बनाई गई ऐसी पहली कार को अवनि लेखरा को समर्पित और उपहार में देना चाहूंगा।" 
 

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में कार निर्माता के ग्लोबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट के प्रमुख वेलुस्वामी आर का जिक्र किया। महिंद्रा की सबसे हालिया पेशकश - XUV700 एसयूवी को वेलुस्वामी आर ने विकसित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Group Chairman Anand Mahindra wants new SUV dedicated to Avani Lekhara and specially-designed for specially-abled people
Neeraj Chopra, XUV700 SUV - फोटो : For Reference Only
इससे पहले, महिंद्रा ने घोषणा की थी कि वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को अपनी लेटेस्ट लॉन्च हुई एसयूवी XUV700 उपहार में देगी। महिंद्रा ने यह भी संकेत दिया कि वह चोपड़ा को सम्मानित करने के लिए अपनी आगामी फ्लैगशिप XUV700 एसयूवी के एक स्पेशल एडिशन की योजना बना रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स के सुझावों की बाढ़ आ गई है कि चोपड़ा को स्पेशल एडिशन की पेशकश की जाए। 
विज्ञापन
Mahindra Group Chairman Anand Mahindra wants new SUV dedicated to Avani Lekhara and specially-designed for specially-abled people
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने XUV700 एसयूवी को 11.99 लाख की की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। यह कार तीन-पंक्ति एसयूवी सेगमेंट में एक नई प्रतिस्पर्धा लाएगी। यह एसयूवी अपनी पावर-पैक ड्राइव और अपनी बोल्ड एक्सटीरियर स्टाइल के साथ कई फीचर्स देने का वादा कर रही है। यह एसयूवी 5 और 7 सीट लेआउट में उपलब्ध होगी। साथ ही इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलेगा। महिंद्रा XUV700 अपने सेगमेंट की पहली कार होगी जो लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर की पेशकश करेगी। लेवल 1 ADAS में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।  Tata Safari (टाटा सफारी), Hyundai Alcazar (ह्यूंदै अलकाजार), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस) और कई गाड़ियों को टक्कर देगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed