फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Kia Motors become the largest selling SUV in India, sold over 40000 kia Sales in four months

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी Kia Seltos, चार महीनों में बिकीं 40 हजार गाड़ियां

Mon, 02 Dec 2019 07:18 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 02 Dec 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Kia Motors become the largest selling SUV in India, sold over 40000 kia Sales in four months
Kia Seltos - फोटो : AmarUjala

साउथ कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Kia Motors ने मात्र चार महीनों में 40,000 Kia Seltos एसयूवी कार बेची है। Kia मोटर्स ने दावा किया है कि उसने अकेले नवंबर में ही 14,005 कारें बेची हैं। कंपनी का यह भी दावा है कि वह सबसे ज्यादा SUV बेचने वाली भारत की चौथी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। बता दें कि भारत में Kia Motors ने सिर्फ एक गाड़ी Seltos को उतारा है। 

विज्ञापन

86,840 बुकिंग

कंपनी का कहना है कि Seltos एसयूवी के लिए 86,840 बुकिंग हुई है। कंपनी ने अगस्त में 6,236, सितंबर में 7,754 और अक्तूबर में 12,854 कारें बेची है। वहीं, किआ Seltos की वेटिंग कम करने के लिए डुअल क्लच ट्रांसमिशन और डीजल ऑटो वेरियंट का उत्पादन कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के प्यार के लिए शुक्रिया

भारत में Kia मोटर्स के उपाध्यक्ष मनोहर भट्ट ने कहा कि हमारी 100 दिनों की यात्रा बहुत बढ़िया है। लोगों ने हमें जो प्यार दिया उसके लिए शुक्रिया। हम यूवी सेगमेंट को आगे बढ़ाने वाली किआ सेल्टोस के लिए लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाी देख रहे हैं। न्होंने आगे कहा कि हम सेल्टोस और आने वाले नए उत्पादों के जरिये देश को श्चर्यचकित करते रहेंगे।

विज्ञापन

Kia Seltos में 37 कनेक्टिंग फीचर

Kia Seltos एक कनेक्टेड कार है इसमें नेविगेशन, सेफ्टी और सिक्योरिटी,  व्हीकल मैनेजमेंट और रिमोट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स को शामिल किया है। इसके आलावा इसमें नेविगेशन के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, साथ ही इसमें 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, 8-इंच हेड्स-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री सराउंड कैमरा और एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, एबीएस, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, ईएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्रेक-फोर्स असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

आता है BS6 इंजन 

बीएस6 इंजन के साथ आने वाली Kia Seltos में तीसरी पीढ़ी का स्मार्टस्ट्रीम इंजन लगा है, जो तीन वेरियंट 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल में मिलता है। ये इंजन तीन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन, आईवीटी और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

माइलेज और कीमत 

Kia Seltos का माइलेज 16 से 21 किमी प्रतिलीटर है। जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से 16.99 लाख रुपये तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed