अगले कुछ महीनों में देश के ऑटोमोबाइल बाजार में नई एसयूवी और क्रॉसओवर की बाढ़ आने वाली है। तकरीबन देश की सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपने एसयूवी सेगमेंट को मजबूत करने में लगी हैं। जिसे देख कर लग रहा है कि आने वाले वक्त में सेडान कारों की जगह केवल एसयूवी कारों का बोलबाला होगा। हम बता रहे हैं आपको अपकमिंग एसयूवी के बारे में...
सड़कों से ‘गायब’ हो जाएंगी सेडान कारें, जब लॉन्च होंगी ये 12 नई एसयूवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा हॉर्नबिल
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए टाटा ने सी-सेगमेंट का एक्सपेंशन रोक दिया है। वहीं टाटा अब अपनी नई माइकक्रो एसयूवी पर काम रहा है। जिकी टक्कर मारुति इग्निस और महिन्द्रा केयूवी100 से होगी। उधर मारुति ने भी रेनो क्विड से मुकाबला करने के लिए ऑल्टो को माइक्रो एसयूवी में लाना चाहती है, जिसे एस फ्यूचर कंसैप्ट मॉडल के आधार पर बनाया जाएगा। हॉर्नबिल को टाटा इम्पैक्ट 2.0 पर डिजाइन किया जाएगा और ALFA Arc प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। हॉर्नबिल को उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो कारों में आराम के साथ ताकतवर का फील चाहते हैं। हॉर्नबिल में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा होगा और यह मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी। वहीं इसकी लॉन्चिंग 2020 के मध्य में हो सकती है।
ह्यूंदै स्टिक्स
ह्यूंदै स्टिक्स को पहले 2016 के एक्सपो में कारलीनो कॉन्सैप्ट के नाम से शोकेस किया गया था। ह्यूंदै ने इसे टाटा नेक्सन, विटारा ब्रेजा और फोर्ड इकोस्पोर्ट के मुकाबले में उतार रही है। यह ह्यूंदै की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी, जो 4 मीटर से छोटी होगी। स्टिक्स के लिए ह्यूंदै ने क्रेटा के बेस वैरियंट को बंद करेगी, क्योंकि इसकी कीमत और क्रेटा के बेस वैरियंट की कीमत बराबर थी। स्टिक्स की इस साल न्यूयार्क मोटर शो में ग्लोबल लॉन्चिंग की जाएगी। स्टिक्स को उसी प्लेटपॉर्म पर बनाया गया है जिस पर ह्यूंदै ग्रैड आई10 को बनाया गया है। लेकिन इसे मॉडिफाई करके एसयूवी बनाया गया है। इसमें 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन होगा। वहीं पेट्रोल वर्जन एएमटी के साथ लॉन्च हो सकता है। ह्यूंदै स्टिक्स को इस साल जून में लॉन्च कर सकती है।
स्कोडा कामिक
स्कोडा कामिक की बात करें, तो इसे ह्यूंदै क्रेटा से मुकाबले के लिए लॉन्च किया जा सकता है। कामिक मिड साइज सेगमेंट की एसयूवी होगी। कामिक को उसी MQB-A0 प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जिस पर अपकमिंग फॉक्सवैगन की टी-क्रॉस को बनाया गया है। कामिक की टेस्टिंग लगातार जारी है और इसे इस साल न्यूयार्क ऑटो शो में पेश किया जाएगा, वहीं बाररत में इसकी लॉन्चिंग 2020 में होने वाले दिल्ली ऑटो शो में होगी।
महिन्द्रा थार
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की लॉन्चिंग के बाद महिन्द्रा अब अपनी कारों को अपग्रेड करने में लगी है। महिन्द्रा सबसे पहले अपनी थार को अपग्रेड करेगी। टेस्टिंग के दौरान थार का वीडियो भी सामने आ चुका है। वहीं नई थार पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा लंबी होगी। वहीं इसे भी स्कॉर्पियो की तरह नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। नई थार में एबीएस के साथ ईबीडी, पार्किंग सेंसर के साथथ तमाम नए सुरक्षा फीचर शामिल होंगे। नई थार में 2.0 लीटर का इंजन लगा होगा, जो 140 बीएचपी की पावर देगा। वहीं नई थार में नए सस्पेंशन सेटअप के साथ फ्रंट में कॉयल स्प्रिंग भी लगे होंगे। नई थार को 2020 में लॉन्च किया जाएगा।