फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Creta को मिला भारतीय ग्राहकों का बंपर साथ, 5 लाख बिक्री का आंकड़ा किया पार

Tue, 11 Aug 2020 12:56 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 11 Aug 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Creta crosses five lakh sales mark in India
Hyundai Creta
ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Ltd - HMIL) की लोकप्रिय एसयूवी ह्यूंदै क्रेटा (Hyundai Creta) ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। Hyundai Creta ने भारत में 5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने इसके 2020 वर्जन को इसी साल मार्च 2020 में लॉन्च किया। घरेलू बाजार में नई Hyundai Creta को भी ग्राहकों का बेहतरीन साथ मिल रहा है, जहां अब तक इसे 65,000 बुकिंग मिल चुकी है। कंपनी ने Creta को साल 2015 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था, जिसे ग्राहकों का शानदार साथ मिला। यही कारण है कि अब इस एसयूवी ने 5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
Hyundai Creta crosses five lakh sales mark in India
Hyundai Creta

इंजन 


Hyundai Creta भारतीय बाजार में 1.6-लीटर डीजल, 1.6-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है।


Hyundai Creta (Dual VTVT): परफॉर्मेंस

  • इसका 1591 सीसी इंजन 4000 आरपीएम पर 123PS की पावर पैदा करता है। 
  • इसका इंजन 4850 आरपीएम पर 151 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • इसका इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन 


Hyundai Creta (CRDi): परफॉर्मेंस

  • इसका 1396 सीसी इंजन 4000 आरपीएम पर 90PS की पावर पैदा करता है।
  • इसका इंजन 1500-2750 आरपीएम पर 239 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।


Hyundai Creta (CRDi के साथ VGT): परफॉर्मेंस

  • इसका 1582 सीसी इंजन 4000 आरपीएम पर 128PS की पावर पैदा करता है।
  • इसका इंजन 1500-3000 आरपीएम पर 259 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन 
Hyundai Creta crosses five lakh sales mark in India
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai

डायमेंशन

Hyundai Creta की लंबाई 4270 मिलीमीटर, चौड़ाई 1780 मिलीमीटर और ऊंचाई 1665 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 190 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2590 मिलीमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Creta crosses five lakh sales mark in India
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo - फोटो : PTI

ब्रेकिंग

Hyundai Creta के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है।

सस्पेंशन

Hyundai Creta के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ Macpherson Strut सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ Couple Torsion Beam Axle दिया गया है।
विज्ञापन
Hyundai Creta crosses five lakh sales mark in India
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai India

कीमत

Hyundai Creta की शुरुआती दिल्ली-एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है जो 15.72 लाख रुपये तक जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed