कार के शौकीन लोग जो नई कार खरीदने का इंतजार कर रहे थे उनके लिए एक नई ह्यूंदै कार खरीदने का सबसे सटीक मौका है। हम महज चंद दिनों में साल 2019 को अलविदा कह देंगे। ऐसे में अपनी मनपसंद कार के साथ नए साल में प्रवेश करना 2020 के लिए एक शानदार शुरुआत हो सकती है। दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) इस महीने अपने गाड़ियों पर शानदार ऑफर्स दे रही है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), Tata Motors (टाटा मोटर्स), निसान, किआ और मर्सडीज-बैंज के वाहन महंगा करने के एलान के बाद ह्यूंदै ने भी घोषणा की है कि नए साल से कंपनी अपनी सभी कारों के दाम बढ़ाने वाली है।
लेकिन इससे पहले ह्यूंदै 'दिसंबर डिलाइट' ऑफर के तहत अपनी करों पर ग्राहकों को दो लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी एंट्री लेवल कार सैंट्रो से लेकर प्रीमियम सेगमेंट की SUV (एसयूवी) कार ट्यूसॉन तक यह ऑफर दे रही है। हम आपको बता रहे हैं ह्यूंदै की किस कार पर कितने रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
2 of 9
hyundi grand i10 nios
- फोटो : Amar Ujala
कुछ ही दिनों पहले लॉन्च हुई Grand i10 Nios (ग्रैंड आई10 नियोस) के पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर 20 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।
3 of 9
ह्युंदै सेंट्रो AMT
- फोटो : Amar Ujala
Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो) के पेट्रोल मॉडल पर 55 हजार रुपये तक की शानदार छूट दे रही है।
4 of 9
Hyundai Grand i10
- फोटो : Hyundai Grand i10 Website
कंपनी Grand i10 (ग्रैंड आई10) के पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर 75 हजार रुपये तक का आकर्षक डिस्काउंट दे रही है।
Verna के पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर कंपनी 60 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है।