आजकल बारिश का मौसम है, कभी गर्मी तो कभी मौसम सुहाना हो जाता है। लेकिन ज्यादा दिक्कत उमस होने पर होती है क्योकिं तब न तो हवा चलती है और न मौसम सुहाना होता है ऐसे में चिपचिपाहट और गर्मी परेशान करने लगती है। ऐसे में बिना AC के गाड़ी में चलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। क्योकिं बॉडी को काफी राहत मिलती है। लेकिन...कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बार-बार AC को ऑन और ऑफ करते हैं उन्हें लगता है ज्यादा AC चलाने से गाड़ी की माइलेज पर असर पड़ता है। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है या महज यह सिर्फ एक वहम है, आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में...
ऐसे काम करता है कार का AC
2 of 4
Car AC work
- फोटो : Social
जब कार का AC ऑन करते हैं तो यह अल्टरनेटर से मिलने वाली एनर्जी का प्रयोग करता है। यह एनर्जी इसे इंजन से ही मिलती है। इंजन फ्यूल टैंक से फ्यूल का इस्तेमाल करता है। जब तक कार स्टार्ट नहीं होती तब तक AC भी ऑन नहीं होता, क्योंकि AC कंप्रेसर से जुड़ी बेल्ट तभी घूमेगी जब इंजन चलेगा। यह वही बेल्ट भी होती है जो कार के अल्टरनेटर को चलते रहने और बैटरी को चार्ज करने का काम करती है। AC कंप्रेसर कूलेंट को कंप्रेस करके इसे ठंडा करता है। और इस तरह कार का AC काम करता है।
सिर्फ इतना ही फर्क पड़ता है माइलेज पर
3 of 4
Car AC mileage
- फोटो : Social
जाने माने ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन इस बारे में बताते हैं कि काफी लोगों को यह लगता है कि कार में ज्यादा AC चलाने से माइलेज पर काफी असर पड़ता है जबकि मैं ऐसा नहीं मानता। किसी भी कार में AC ऑन करने से उसकी माइलेज में सिर्फ 5 से 7 फीसदी तक का ही असर पड़ेगा। यानी माइलेज कम मिलेगी। इसलिए जब भी जरूरत हो आप AC का प्रयोग आराम से कर सकते हैं, लेकिन इस बात पर भी ध्यान दें कि बार-बार AC ऑन या ऑफ न करें इससे इसमें खराबी आ सकती है और आपका अच्छा-ख़ास बिल बन सकता है।
AC चलाने से बेहतर माइलेज भी मिलती है
4 of 4
car AC mileage on highway
- फोटो : Social
क्या आप जानते हैं AC चलाने से बेहतर माइलेज भी मिलती है? जीहां हाईवे पर ड्राइव करते समय विंडो हमेशा बंद रखें, क्योकिं अगर आप विंडो आधा या पूरा खोलकर ड्राइव करेंगे तो इससे हवा का दबाव गाड़ी में बनता है और इंजन को ज्यादा शक्ति लगानी करनी पड़ती है जिसकी वजह से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज कम आती है। इसलिए AC ऑन करके ड्राइव कीजिये, क्योकिं तेज रफ्तार में AC ऑन रखने से कार की माइलेज में कोई खास फर्क नहीं पड़ता। कुल मिलाकर AC चलाने से कार की माइलेज पर उतना फर्क नहीं पड़ता कि आपको बार बार AC ही बंद करना पड़ जाए, इसलिए जब जरूरत हो आप AC का मजा ले सकते हैं। अक्सर देखने में आता है कि लोग थोड़ी-थोड़ी विंडो नीचे करके AC चलाते हैं जोकि सही नहीं है।