{"_id":"5ecfa8958ebc3e904359f6c8","slug":"datsun-redi-go-facelift-2020-datsun-redi-go-facelift-price-datsun-redi-go-2020-bs6-price-datsun-car-price-in-india-2020-datsun-redi-go-car-top-model-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई 2020 Datsun redi-GO फेसलिफ्ट लॉन्च, भारत की सबसे सस्ती एंट्री लेवल कार, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नई 2020 Datsun redi-GO फेसलिफ्ट लॉन्च, भारत की सबसे सस्ती एंट्री लेवल कार, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 28 May 2020 05:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 28 May 2020 05:34 PM IST
सार
Datsun (डैटसन) ने भारतीय कार बाजार में सबसे सस्ती कार को लॉन्च किया है। कंपनी ने नई 2020 Datsun redi-GO facelift (2020 रेडी-गो फेसलिफ्ट) मॉडल लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
2020 Datsun redi-GO facelift
- फोटो : Social Media
विस्तार
Redi-GO फेसलिफ्ट 0.8 D बेस मॉडल की कीमत 2.83 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल Redi-GO 1.0 T(O) AMT की कीमत 4.77 लाख है।
नई redi-GO चार वेरिएंट (D, A, T, T(O)) में लॉन्च की गई है। रेडी-गो पहले की तरह दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आई है। इसमें तीन इंजन गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले 2020 Datsun Redi-GO के लुक में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तुलना में, एंट्री लेवल वेरिएंट की कीमत सिर्फ 3,000 बढ़ी है। लेकिन redi-GO 0.8 T (O) और redi-GO 1.0 T (O) (मैनुअल) वेरिएंट की कीमत में 54,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। टॉप-मॉडल redi-GO 1.0 T (O) AMT अब 40,000 तक महंगी हो गई है।
इस कीमत पर, Datsun redi-GO बाजार में सबसे सस्ती एंट्री लेवल कार बन गई है। इसका बेस वेरिएंट दोनों प्रतिद्वंद्वियों Maruti Alto (मारुति ऑल्टो) और Renault Kwid (रेनो क्विड) से मामूली रूप से कम है। बता दें कि मारुति ऑल्टो के बेस मॉडल की कीमत 2.95 लाख रुपये और रेनो क्विड के एंट्री लेवल वेरिएंट की कीमत 2.92 लाख रुपये है। कार की ये कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं। भारतीय बाजार में Datsun redi-GO का मुकाबला मारुति ऑल्टो, रेनो क्विड और मारुति एस-प्रेसो जैसी कारों से होगा।

पावर
Datsun redi-GO फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल की तरह ही 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। नई कार में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले इंजन दिए गए हैं। 0.8-लीटर इंजन 5,600 rpm पर 54 bhp का पावर और 4,250 rpm पर 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 1.0-लीटर इंजन 5,550 rpm पर 67 bhp का पावर और 4,250 rpm पर 91 Nm टॉर्क का जेनरेट करता है। दोनों इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। जबकि 1.0-लीटर इंजन में 5-स्पीड AMT का भी विकल्प मिलता है।

माइलेज
नई Datsun redi-GO के 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 20.71 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं 1.0-लीटर इंजन में मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है और एएमटी गियरबॉक्स के साथ 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।

नया लुक
नई Datsun redi-GO फेसलिफ्ट का लुक पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश और बोल्ड है। नई कार में नई क्रोम-फिनिश ग्रिल, L-शेप एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और एलईडी फॉग लैम्प, पतले स्मोक्ड हेडलाइट्स दिए गए हैं। कार के रियर में नई एलईडी टेललाइट्स और रूफ स्पॉइलर मिलते हैं। फ्रंट और रियर बंपर का डिजाइन भी नया है। कार में 14-इंच व्हील मिलते हैं और इनमें ड्यूल-टोन कवर्स दिए गए हैं।

फीचर्स
Datsun redi-GO के इंटीरियर में भी नयापन देखने को मिल रहा है। पुराने मॉडल की तुलना में नई कार के कैबिन को प्रीमियम लुक दिया गया है। नई रेडी-गो का इंटीरियर ब्लैक कलर में है। डैशबोर्ड की चौड़ाई पर सिल्वर फिनिश और सेंटर कंसोल के चारों ओर क्रोम फिनिश दिया गया है। कार में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट पावर विंडो, वॉयस रिकग्निशन के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और एंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले, ब्लूटूथ, विडियो प्लेबैक जैसे फीचर मिलते हैं।

सुरक्षा फीचर्स
कार में मिलने वाले सुरक्षा फीचर्स की बात करें, तो इसमें ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर डोर चाइल्ड सेफ्टी लॉक, ड्राइवर-पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर, ओवर स्पीड वॉर्निंग, हाई माउंटेड स्टॉप लैम्प और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स बेस वेरिएंट में भी मिलेंगे। टॉप वेरिएंट में पैसेंजर साइड एयरबैग और प्रोजेक्शन गाइड के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा भी दिया गया है।

कीमत
Datsun redi-GO की कीमत 2.83 लाख से शुरू होती है जो 4.77 लाख रुपये तक जाती है। यह कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत है। कार का चारों वेरिएंट D, A, T, T(O) 0.8-लीटर इंजन के साथ उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश: 2.83 लाख, 3.58 लाख, 3.80 लाख और 4.16 लाख रुपये है। कार का T(O) वेरिएंट ही सिर्फ 1.0-लीटर इंजन के साथ आता है। 1.0-लीटर इंजन- मैनुअल मॉडल की कीमत 4.44 लाख और एएमटी मॉडल की 4.77 लाख रुपये है।