Cheap and Best Electric Car: पेट्रोल और डीजल की कीमत से आम आदमी परेशान है। ऐसे में लोग बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कारों में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती मांग को देखते हुए ऑटो निर्माता अपने इलेक्ट्रिक मॉडल्स को लॉन्च कर रहे हैं। मुंबई आधारित स्टार्ट-अप कंपनी Strom Motors (स्ट्रोम मोटर्स) ने अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार Strom R3 पेश किया है। कंपनी इसे दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बता रही है।
2 of 10
Strom R3 Electric Car
- फोटो : Strom
कंपनी ने Strom R3 की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। स्ट्रोम आर 3 की बुकिंग 10,000 रुपये की टोकन राशि जमाकर की जा सकती है। Strom Motors ने साल 2018 में अपनी इलेक्ट्रकि कार Strom R3 को पेश किया था।
3 of 10
Strom R3 Electric Car
- फोटो : Strom
कंपनी के मुताबिक इस टू-सीटर इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग इस साल करने पर इसकी डिलीवरी 2022 से शुरू कर दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अब तक इस कार के 7.5 करोड़ रुपये के तकरीबन 165 यूनिट्स की बुकिंग कर ली है। ये आंकड़ा सिर्फ चार दिन में हासिल हुआ है।
Strom R3 तीन पहियों और दो दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक कार है। इस कार में आगे दो पहिए और पीछे की तरफ एक पहिया दिया गया। इसमें रिवर्स ट्राइक कॉन्फिगरेशन का इस्तेमाल किया गया है। यह इलेक्ट्रिक कार मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू जैसे शहरी इलाकों के लिए खासतौर पर डिजाइन और विकसित की गई है। कार में नुकीली डिजाइन दी गई है, जिसमें मस्कुलर फ्रंट बंपर, एलईडी लाइट्स, रियर स्पॉइलर, सनरूफ, एक सफेद रूफ के साथ ड्यूल-टोन रंग मिलता है।
Strom R3 इलेक्ट्रिक कार में इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है जो 20 bhp का पावर और 90Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दी गई है और 3 ड्राइविंग मोड - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस ईवी की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार की बैटरी को फुल चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है।