{"_id":"5ee788f38ebc3e42ea6109f7","slug":"car-sanitization-at-home-car-sanitization-process-disinfecting-car-interior-disinfectant-car-spray-car-cleaning-cloth-driving-after-lockdown-precautions-while-driving-car-driving-precautions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वायरस से बचना है तो अपनी कार को ऐसे करें सैनेटाइज, जानें क्लीनिंग, सैनेटाइज और डिसइन्फेक्ट करने में क्या है अंतर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
वायरस से बचना है तो अपनी कार को ऐसे करें सैनेटाइज, जानें क्लीनिंग, सैनेटाइज और डिसइन्फेक्ट करने में क्या है अंतर
Mon, 15 Jun 2020 08:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 15 Jun 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
car sanitization
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में लॉकडाउन के प्रतिबंधों को हटाए जाने के शहरों में आम जन जीवन शुरू हो रहा है और ऐसे में लोग अपने वाहनों को लेकर सड़क पर जरूर निकलेंगे। घर के बाहर जाना अभी भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन यदि आपका अपनी कार लेकर निकलना बहुत जरूरी है, तो फिर सड़क पर निकलने से पहले कार को क्लीन, सैनेटाइज और डिसइन्फेक्ट करने के बारे में जान लें, ताकि आप सुरक्षित तरीके से आवाजाही कर सकें।
Ford car Interior
- फोटो : Ford
Ford India (फोर्ड इंडिया) ने कहा है कि उनकी हर गाड़ी ऊंचे मानकों के आधार पर बनाई जाती हैं। इन गाड़ियों के स्लीक डिजाइन, एडवांस्ड सेफ्टी और ड्राइवर असिस्ट टेक्नॉलॉजी से आपको पूरी सुरक्षा तो मिलती है, पर वायरस या महामारी से आपका बचाव नहीं हो पाता।
क्या है क्लीनिंग, सैनिटाइजेशन और डिसइन्फेक्टिंग के बीच का अंतर
क्लीनिंग में साबुन व पानी का इस्तेमाल होता है, जिसकी मदद से कीटाणु तो दूर हो जाते हैं, लेकिन पानी कीटाणुयों को खत्म नहीं करता। सैनेटाइजेशन से कीटाणु कम हो जाते हैं और बैक्टीरिया खत्म, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी कम हो जाता है। जबकि डिसइन्फेक्टिंग में कैमिकल्स द्वारा बैक्टीरिया, वायरस और फंगस को मारा जाता है, जिससे क्लीनिंग व सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया और ज्यादा मजबूत हो जाती है।

car disinfection spray
- फोटो : For Representation Only
इनके लिए किन चीजों का उपयोग करें
अपने वाहन के इंटीरियर के लिए एक डिसइन्फेक्टिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। घर में इस्तेमाल किए जाने वाले क्लीनिंग उत्पाद, जैसे ब्लीच, एसिटोन, क्लोरीन और अमोनिया आपके वाहन के इंटीरियर और पेंट को नुकसान पहुंचाते हैं। वाहन को अच्छी तरह से डिसइन्फेक्ट करने के लिए एक डिसइन्फेक्टैंट जर्म फॉगर खरीदें।

कार क्लीनिंग
- फोटो : For Representation Only
इनका उपयोग कैसे करें
डिटेलिंग उत्पादों से क्लीनिंग करने के दौरान डैशबोर्ड या अन्य सतहों पर उन्हें सीधे स्प्रे न करें। पहले उन्हें माइक्रोफाइबर कपड़े में स्प्रे करें और फिर उसे सतह पर लगाएं। ऐसा करने के बाद क्विक वैक्यूम की मदद से फैब्रिक सीट और हेडलाइनर की धूल साफ कर दें। यदि आपके पास शैंपू एवं वेट वैक्यूम है, तो आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। बाहर की सतह, खासकर दरवाजों के हैंडल को समय समय पर क्विक वॉश करें।

car Gloves
- फोटो : For Representation Only
कार लेदर को कैसे साफ करें
स्टीयरिंग व्हील के पिछले हिस्से में अपनी पसंद का उत्पाद लगाकर देखें और उसके परिणामों का इंतजार करें। ध्यान रहे आपके द्वारा चुने गए उत्पाद में ब्लीच, एसिटोन, क्लोरीन और अमोनिया न हो। यदि यह उत्पाद कोई दाग नहीं छोड़ता है या फिर कार लेदर का रंग नहीं उड़ाता है, तो आप इसका इस्तेमाल कार के अन्य हिस्सों को साफ करने के लिए कर सकते हैं। इस उत्पाद को भी आप किसी भी सतह पर सीधे स्प्रे न करें, बल्कि एक साफ माइक्रो-फाइबर कपड़े पर स्प्रे करके उसका इस्तेमाल करें।