नई Honda Civic के वैरियंट्स की फोटो लीक, जानें क्या होंगे खास फीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोअर वैरियंट्स में कई फीचर नहीं
डीलरों के पास होंडा सिविक के जो स्पाई शॉट्स मिले हैं, उनमें सिविक के लोअर वैरियंट्स में कई सारे फीचर नहीं हैं, जो टॉप ZX वैरियंट में हैं। वीएक्स वैरियंट में हैडलैंप्स, व्हील्स, क्रोम गार्निश और सनरूफ जैसे फीचरों में भी बदलाव होगा। V और VX में एलईडी (ZX वैरियंट) की जगह प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिखेंगे, साथ ही ZX वैरियंट के मुकाबले 16 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। वहीं V वैरियंट में डोर हैंडल्स पर क्रोम नहीं मिलेगा और V और VX में सनरूफ का फीचर भी नहीं होगा।
V, VX में एयरबैग्स, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट नहीं
V और VX दोनों वैरियंट्स में एयरबैग्स, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और दूसरे फीचर भी नहीं होंगे। हालांकि VX में 7 इंच का एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, वहीं V वैरियंट में बिना टचस्क्रीन वाला 5 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। साथ ही V ट्रिम में वॉयस एक्टिवेटेड कमांड्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर भी नहीं होंगे।
माइलेज 26.8 किमी प्रति लीटर तक
हालांकि V और VX में 4 सिलेंडर वाला 1.8 लीटर पेट्रोल और होंडा CR-V में आने वाला 1.6 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलेगा। 1.8 लीटर का इंजन 138 बीएचपी की पॉवर और 174 एनएम का टॉर्क देगा। पेट्रोल इंजन सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा। वहीं होंडा सिविक का माइलेज 26.8 किमी प्रति लीटर तक होगा।
Toyota Corolla Altis, Skoda Octavia और Hyundai Elantra से टक्कर
वहीं 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 118 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टार्क देगा, इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। सिविक को सीकेडी (कंप्लीटली नोक्ड डाउन) किट रूट के जरिए होंडा फैक्ट्री में असेंबल किया जाएगा। सिविक की टक्कर डी सेगमेंट की सेडान कैटेगरी की कारों Toyota Corolla Altis, Skoda Octavia और Hyundai Elantra से है। वहीं रिपोर्ट्स का कहना है कि सिविक के पेट्रोल सीवीटी और मैनुअल डीजल वैरियंट की कीमत बराबार होंगी और 19 लाख रुपए से शुरू होंगी।