फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo 2020 Live: लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक ‘धन्नो’ और 250 किमी तक की रेंज वाला स्कूटर

Thu, 06 Feb 2020 02:59 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 06 Feb 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Delhi India Live: Hero Electric, Evolet electric bikes and cruise scooter launched
Auto Expo 2020 Evolet Hawk Electric Bike - फोटो : Social Media

ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन कई दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स लॉन्च किए। इनमें हीरो इलेक्ट्रिक और इवोल्ट जैसी कंपनियां शामिल थीं। इसके अलावा अप्रीलिया ने भी ऑटो एक्सपो में अपना नया स्कूटर लॉन्च किया। जानते हैं इन खास दोपहिया वाहनों के बारे में...


 

Auto Expo 2020 Delhi India Live: Hero Electric, Evolet electric bikes and cruise scooter launched
Auto Expo 2020 Hero Electric AE-47 Electric Bike - फोटो : Social Media

Hero Electric Motorcycle

ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन हीरो इलेक्ट्रिक ने अपनी नई AE-47 इलेक्ट्रिक बाइक पेश की। इसकी टक्कर Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक से मानी जा रही है। इस बाइक को पिछले साल भारतीय बाजार में उतारा गया था, जो देश की पहले इलेक्ट्रिक बाइक थी। AE-47 को हाइस्पीड बाइक भी कहा जा रहा है, जो प्रीमियम सेगमेंट के लिए है। इसमें 3.5kWh की लीथियम आयन बैटरी लगी है। इसकी टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है और यह मात्र नौ सेकंड में 60 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। इको मोड में इसकी रेंज 160 किमी और पावर मोड में 85 किमी है। वहीं इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग के साथ फ्रंट डिस्ट ब्रेक, रिअर मोनोशॉक, क्रूज कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एक्सेस, मोबाइल चार्जर, और रिवर्स मोड जैसे फीचर मिलेंगे। साथ ही जीपीएस, जीपीआरएस, रिअल टाइम ट्रैकिंग और जियो-फेंसिंग का भी फीचर मिलेगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.25 से 1.50 लाख रुपये तक है।
 

Auto Expo 2020 Delhi India Live: Hero Electric, Evolet electric bikes and cruise scooter launched
Auto Expo 2020 Hero Electric Trike AE-3 Electric - फोटो : Social Media

Hero Electric trike

इसके अलावा ऑटो एक्सपो में हीरो इलेक्ट्रिक ने पहली बार ट्राई बाइक Hero Electric trike AE-3 पर से भी पर्दा उठाया। अपनी तरह की यह देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक होगी। इसमें 3kWh की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2.4kWh लीथियम आयन बैटरी पैक मिलेगा। वहीं इसकी रेंज 100 किमी तक होगी और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा तक होगी। पांच घंटे में इसकी फुल चार्जिंग होगी। इसमें ऑटो बैलेंस पार्क स्विच मिलेगा। साथ ही, जीपीएस, रिअल टाइम ट्रैकिंग, जियो फेंसिंग, रिवर्स मोड जैसे फीचर होंगे। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.5 लाख से 1.75 लाख रुपये तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Delhi India Live: Hero Electric, Evolet electric bikes and cruise scooter launched
Auto Expo 2020 Evolet Hawk Electric - फोटो : AmarUjala

Evolet Hawk

इसके अलावा गुरुग्राम की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Evolet ने ऑटो एक्सपो में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक Hawk को भी लॉन्च किया। इस बाइक प्रोजेक्टर हेडलैंप, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स, मोनोशॉक रिअर सस्पेंशन जैसे फीचर मिलेंगे। साथ ही इसमें फ्रंट में ट्विन डिस्क और रिअर में सिंगल डिस्क ब्रेक सेटअप मिलेगा। इसकी टॉप स्पीड 120 किमी प्रटि घंटा तक होगी और सिंगल चार्ज में 150 किमी तक चलेगी। यह बाइक 3-4 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा इसमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स का भी फीचर मिलेगा। इसमें 3000 वॉट की डीसी मोटर और 72V 40AH की लीथियम ऑयन बैटरी मिलेगी। यह बाजार में जून 2020 तक उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन
Auto Expo 2020 Delhi India Live: Hero Electric, Evolet electric bikes and cruise scooter launched
Auto Expo 2020 Evolet Raptor Electric - फोटो : AmarUjala

Evolet Raptor

कंपनी ने देश का पहला इलेक्ट्रिक कूज स्कूटर भी उतारा है, जो केवल लंबी दूरी के लिए है। इसमें 3000 वॉट की डीसी मोटर और 72V 40AH की लीथियम ऑयन बैटरी मिलेगी, जो फुल चार्जिंग में 3-4 घंटे का वक्त लेगी। इसकी रेंज 100 से 250 किमी तक होगी और इसकी टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा होगी। रेप्टर में डिजिटल स्पीडोमीटर, मोबाइल चार्जिंग यूएसबी पोर्ट और इंटरनेट ऑफ थिंग्स का फीचर मिलेगा। यह भी जून 2020 तक उपलब्ध होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed