Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने ऑटो एक्सपो में अपनी नई कार Skoda Vision IN (स्कोडा विजन इन) कॉन्सेप्ट का वर्ल्ड प्रीमियर किया। स्कोडा विजन इन को MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। भारत में यह कार अगले साल 2021 की शुरुआत में लॉन्च की जाएगी। स्कोडा की इस नई मॉडल का मुकाबला मिड साइज सेगमेंट की सेकंड जेनरेशन Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस) और MG Hector (एमजी हेक्टर) जैसी एसयूवी से होगा।
2 of 6
Auto Expo 2020 Skoda Vision IN concept
- फोटो : Skoda
इंजन
Skoda Vision IN कॉन्सेप्ट स्टडी की लंबाई 4,256 mm और ऊंचाई 1,589 mm है। इसका व्हीलबेस 2,671 mm है। Vision IN में अत्याधुनिक और दमदार पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें 1.5 TSI इंजन दिया गया है जो 110 kW (150 PS) का पावर और अधिकतम 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। मोटर में 7-स्पीड DSG लगा है। इसके जरिये मोटर अपने अधिकतम 250 Nm टॉर्क को आगे के पहियों पर स्थानांतरित करता है। यह मिड साइज कॉन्सेप्ट स्टडी 8.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। इसकी टॉप स्पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटा है।
3 of 6
Auto Expo 2020 Skoda Vision IN concept
- फोटो : Skoda
Vision IN का लुक
Skoda Vision IN कॉन्सेप्ट स्टडी के बेहद खास फ्रंट लुक तथा बड़े बोनट की वजह से इसमें और Skoda SUV (स्कोडा एसयूवी) फैमिली की गाड़ियों के बीच काफी समानता है। चौड़े स्कोडा ग्रिल में बहुत शानदार दोहरे स्लैट्स लगे हैं, फ्रेम और स्लैट्स, दोनों लीड क्रिस्टल से बने हैं और बेहद आकर्षक एलईडी रोशनी से तो उनकी खूबसूरती और निखर जाती है। दो- भागों में बंटे एलईडी हेडलाइट्स की बनावट पूरी तरह क्रिस्ट की है। इसका ऊपरी हिस्सा स्कोडा ग्रिल को छूता है, और इसमें लगे बेहद खूबसूरत ग्लास एलिमेंट्स एलईडी डिप्ड बीम, एलईडी हाई बीम और एल-आकार का एलईडी मॉड्यूल बनाते हैं, जो दिन में इस्तेमाल होने वाली लाइट्स एवं इंडिकेटर्स के लिए है। इसके नीचे एलईडी फॉग लाइट्स लगाए गए हैं। नक्काशीदार बम्पर के ऊपरी हिस्से की बारीकियों को और बेहतर बनाया गया है जिसका रंग गाड़ी की बॉडी की तरह ही है, और इसमें अधिक चौड़े, क्रिस्टलीय, जालीदार एयर इनलेट लगे हैं। निचले हिस्से में बेहद मजबूत, एल्यूमीनियम फ्रंट स्पॉइलर लगाया गया है।
4 of 6
Auto Expo 2020 Skoda Vision IN concept
- फोटो : Skoda
इंटीरियर
Skoda Vision IN कॉन्सेप्ट स्टडी का इंटीरियर, बिल्कुल नई स्कोडा के डिजाइन की विशिष्ट शैली को दिखाता है। इसका लंबा डैशबोर्ड स्कोडा रेडिएटर ग्रिल की रूपरेखा के मुताबिक अच्छी तरह से व्यवस्थित है, और इसमें ब्रांड की विशिष्ट एसयूवी डिजाइन वाले एयर वेंट लगाए गए हैं। स्कोडा के डिजाइनरों ने सजावटी ट्रिम को तैयार करते हुए नए मानदंड स्थापित किए हैं, जो डैशबोर्ड को और ज्यादा सुंदर बनाता है तथा यह भारतीय संस्कृति से प्रेरित है। इसकी सजावट भारत में कपड़े की छपाई की पारंपरिक तकनीक को अपनाती है, जिसमें पूर्वी भारत में हाथों से बनाए गए रोज्वुड स्टैम्प का इस्तेमाल कर कपड़े पर उत्कृष्ट आकृतियों की छपाई की जाती है। साथ ही, डैशबोर्ड और दरवाजे के पैनल पर स्कोडा के विशिष्ट क्रिस्टल सीम के अलावा वास्तविक क्रिस्टल से बने सजावटी आर्मरेस्ट, दरअसल ग्लास कटिंग की पारंपरिक चेक कला से प्रेरित है। डैशबोर्ड पर मौजूद बिल्कुल नए क्रिस्टल बटन आधुनिक दुनिया के लिए एक पुल का काम करेंगे। इस बटन की मदद से ड्राइवर इंफोटेनमेंट सिस्टम के डिजिटल असिस्टेंट के साथ उसी तरह से बातचीत कर सकते हैं, जिस तरह से वे फ्री-स्टैंडिंग 12.3 इंच (31.24 सेमी) के सेंट्रल स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं।
5 of 6
Auto Expo 2020 Skoda Octavia RS
- फोटो : Skoda
Skoda Auto की अगुवाई में Volkswagen (फॉक्सवैगन) ग्रुप के 'इंडिया 2.0' प्रोजेक्ट के तहत इस मिड साइज एसयूवी कॉन्सेप्ट कार की स्टडी डिजाइन तैयार और विकसित की गई है। चेक रिपब्लिक की इस प्रतिष्ठित कंपनी ने इस अवसर पर अपने फ्लैगशिप एसयूवी कोडीएक 2.0 TSI, नई करॉक 1.5 TSI, लॉरिन और क्लेमेंट के साथ-साथ नए सिरे से सुसज्जित सुपर्ब के स्पोर्टी वेरिएंट, बेहद दमदार ऑक्टाविया RS 245, तथा मोंटे कार्लो एवं रैपिड 1.0 TSI के मैट कॉन्सेप्ट को भी प्रदर्शित किया। अपनी 125 वीं वर्षगांठ मनाते हुए, स्कोडा ऑटो ने शानदार 1948 सुपर्ब ओएचवी को भी प्रस्तुत किया।