{"_id":"629080155be9b62f86446dbb","slug":"ather-energy-launches-tpms-tyre-pressure-monitoring-system-for-its-450x-electric-scooter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TPMS: इस दोपहिया वाहन में लगा सकते हैं टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, जानें इसके फायदे और कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TPMS: इस दोपहिया वाहन में लगा सकते हैं टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, जानें इसके फायदे और कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 27 May 2022 01:09 PM IST
सार
TPMS: इस दोपहिया वाहन में लगा सकते हैं टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, जानें इसके फायदे और कीमत
विज्ञापन
1 of 5
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ather Energy (एथर एनर्जी) ने अपने 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए नया TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) लॉन्च किया है। यह फीचर इस समय सिर्फ हाई-एंड टूरिंग बाइक और कारों में ही मिलता है।
2 of 5
Ather 450
- फोटो : Ather
ईवी में TPMS इसलिए जरूरी
एथर का कहना है कि पारंपरिक ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) वाहनों की तुलना में टीपीएमएस इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ज्यादा जरूरी फीचर है। चूंकि इलेक्ट्रिक वाहनों को मुख्य रूप से घर पर चार्ज किया जाता है। जबकि ICE वाहनों को ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर ले जाना पड़ता है। पेट्रोल पंप में वाहनों के टायरों के हवा की मुफ्त चेकअप और रिफिल की जाती है। लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन मालिक नियमित रूप से इन स्टेशनों पर नहीं जाते हैं, इसलिए टायर के प्रेशर से बेखबर रहते हैं।
3 of 5
Ather Electric Scooter
होगा ऑप्शन फीचर
एथर का नया टीपीएमएस फीचर एक ऑप्शन एक्सेसरी के रूप में शामिल किया गया है जिसकी कीमत 5,000 रुपये है। इसे वॉल्व स्टेम की जगह व्हील के अंदर रखा गया है। यह पहिए के बाहर सेंसर वाले पारंपरिक सिस्टम से बेहतर है क्योंकि इसमें कोई सिस्टम के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। हालांकि, इस सिस्टम की बैटरी को टायर को हटाकर ही बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ather Electric Scooter
ऐसे करता है काम
इस सिस्टम को सीधे स्कूटर इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ही कंपनी के स्मार्टफोन एप्लीकेशन से जोड़ा गया है। इसके अलावा, यह डैशबोर्ड और एप के भीतर कलर-कोडेड संकेत दिखाता है जिसमें लाल, नारंगी और सफेद रंग लो, मीडियम और फुल प्रेशर को दर्शाता है। एथर आगे के पहिये पर एयर प्रेशर को 30 पीएसआई और पीछे 32 पीएसआई रखने की सिफारिश करता है।
विज्ञापन
5 of 5
Ather Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
जारी किए ओटीए अपडेट
इससे पहले एथर ने अपने लेटेस्ट ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट भी जारी किए थे जो एक नया राइड मोड SmartEco (स्मार्टईको) राइड प्रदान करता है। कंपनी के मुताबिक, यह मोड परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना वास्तविक रेंज देता है। यह अपडेट, जो एथर के एथरस्टैक सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध हैं, 450 और 450X इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रेंज में लागू किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।