Ather Energy (एथर एनर्जी) ने अपने Ather 450 Plus (एथर 450 प्लस) और 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में लगभग 5,500 रुपये की बढ़ोतरी की है। आप जिस राज्य में रहते हैं और वहां दी जाने वाली ईवी सब्सिडी के आधार पर इस राशि में अंतर हो सकता है।
पोर्टेबल चार्जर भी हुआ महंगा
कंपनी ने कीमत बढ़ोतरी के पीछे बढ़ती इनपुट लागत का हवाला दिया है। इसके साथ ही कंपनी अब अपने एथर डॉट पोर्टेबल चार्जर के लिए 5,475 रुपये चार्ज करेगी, जो पहले सिर्फ एक रुपये में बेचा जाता था।
नई कीमत
मुंबई जैसे शहर में, ईवी के लिए सब्सिडी के साथ, Ather 450 Plus की नई कीमत 1.09 लाख रुपये है। जबकि Ather 450X के लिए 1.29 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। यह सब्सिडी के बाद एक्स-शोरूम की कीमत है। हालांकि, बेंगलुरु जैसे शहरों में, जहां सब्सिडी लागू नहीं है, Ather 450X के टॉप वैरिएंट की कीमत 1.51 लाख रुपये है। यह सब्सिडी के बाद एक्स-शोरूम कीमत है।
3 of 5
Ather 450X Electric Scooter
ओला की तुलना में कीमत
स्कूटर की सिर्फ कीमतें बढ़ी हैं। इसमें कोई कॉस्मेटिक या मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इस मूल्य बढ़ोतरी के बाद, Ather 450 Plus की कीमत मुंबई में Ola S1 (ओला एस1) इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में लगभग 14,600 रुपये ज्यादा है। जबकि Ola S1 Pro (ओला एस1 प्रो) की तुलना में Ather 450X लगभग 3,600 रुपये ज्यादा महंगा है।
4 of 5
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
रेंज और स्पीड
Ather 450 Plus और 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में तमिलनाडु के होसुर में कंपनी के विशाल प्लांट में बनाए गए हैं। 450X फ्लैगशिप स्कूटर है जिसमें 2.9 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक और 80.1km की प्रमाणित ड्राइविंग रेंज मिलती है। वहीं, 450X सिर्फ 7.36 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
5 of 5
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
बढ़ाएगी उत्पादन
एथर ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने होसुर प्लांट में उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रही है।