देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी प्रीमियम कॉम्पैक्ट कार Maruti Ignis के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। इग्निस फेसलिफ्ट की शुरुआत एक्स-शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये है। इग्निस को नेक्सा शोरूम्स के जरिए बेचा जाता है। इन चार जवाबों में जानिए कि क्या नई इग्निस को खरीदना बेहतर होगा?
क्या खरीदनी चाहिए नई Maruti Ignis, यहां मिलेंगे आपके सभी सवालों के जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है खास?
मारुति ने इग्निस फेसलिफ्ट को चार वेरियंट्स सिग्मा, डेल्टा, जीटा और अल्फा में लॉन्च किया गया है। वहीं अब इसमें नया बीएस6 1.2 लीटर इंजन मिलेगा, जो डेल्टा, जीटा और अल्फा वेरियंट में ऑटोमैटिक गियर शिफ्ट के साथ आएगा। नई हैचबैक डुअल टोन आइवरी इंटीरियर के साथ आएगी, जिसमें मॉडर्न पैटर्न सीट फैब्रिक मिलेगा, जिसे खास पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कार दो नए कलर ऑप्शंस लूसेंट ऑरैंज और टरक्वायज ब्लू में मिलेगी। वहीं जीटा और अल्फा वेरियंट्स में तीन नए डुअल कलर ऑप्शंस मिलेंगे, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त 13 हजार रुपये चुकाने होंगे।
क्या है कमी?
अपडेटेड मारुति सुजुकी इग्निस के डिजाइन में कोई खास अपडेट नहीं किया गया है। नई और पुरानी इग्निस को देखने में कोई बडा बदलाव नहीं नजर आता है। वहीं 17.8 टचस्क्रीन स्मार्टप्ले स्टूडियो, ड्राइवर सीट हाईट एडजस्ट, रिअर पार्किंग कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, DRL’s, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और पडल लैंप्स जैसे फीचर केवल टॉप अल्फा वेरियंट में ही मिलेंगे।
कौन सा वेरियंट खरीदें?
अगर आप इग्निस खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसका टॉप स्पेसिफिकेशन वाला अल्फा वेरियंट खरीद सकते हैं। यह वेरियंट मैनुअल और एएमटी दोनों में मिलेगा। वहीं अगर बजट की समस्या है कि दो इसके नीचे का जीटा वेरियंट का भी रुख कर सकते हैं। इस वेरियंट में अलॉय व्हील्स, ग्रिल पर क्रोम फिनिश, फॉग लैंप्स, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन और इलेक्ट्रिकली फोल्ड होने वाले ORVMs मिलेंगे।
स्पेसिफिकेशन
इग्निस में 1.2 लीटर चार सिलेंडर की बीएस6 इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 82 बीएचपी की पावर और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी ऑप्शन भी मिंलता है। खास बात यह है कि नए अपडेटेड इग्निस दो प्रीमियम कस्टमाइजेशन ऑप्शंस एक्रोपोलिस और स्क्रॉचर थीम में मिलेगी।