फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉन्चिंग से पहले करें MG Motors की नई कारों का दीदार, चार SUV उतरने के लिए हैं तैयार!

Sat, 30 Nov 2019 11:44 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 30 Nov 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
After MG Hector, now MG Motors is ready to launch MG ZS EV, MG Maxus D90, baojun 530 SUV in India
MG MOTORS CARS - फोटो : MG Motors

MG Motors ने इस साल की शुरुआत में ही भारतीय कार बाजार में एंट्री की थी और यहां आते ही देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर अपनी पकड़ बना ली। केवल एक एसयूवी के बलबूते एमजी ने इस सेक्टर की दिग्गज ऑटो कंपनियों को मात दे दी। साथ ही एमजी देश में पहली बार अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में भी अपनी व्हीकल्स को शोकेस करेगी। वहीं एमजी भारत में कुछ नई कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानते हैं एमजी मोटर्स की आने वाली नई गाड़ियों के बारे में...

After MG Hector, now MG Motors is ready to launch MG ZS EV, MG Maxus D90, baojun 530 SUV in India
MG ZS Electric White - फोटो : MG Motors

MG ZS

Hector की कामयाबी के बाद अब MG मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक कार eZS को भारत में लॉन्च करेगी। क्रॉसओवर कार eZS का डिजाइन इसकी खासियत है। वहीं इसका मुकाबला ह्यूंदै की कोना से होगा। हाल ही में कंपनी ने इसका एक टीजर भी जारी किया है। पांच दिसंबर को कंपनी ने एक इवेंट भी आयोजित किया है, जहां इसे मीडिया के सामने शोकेस किया जा सकता है और बुकिंग शुरू की जा सकती है। माना जा रहा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 400 किमी तक की दूरी तय करेगी। वहीं eZS की संभावित कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है।

After MG Hector, now MG Motors is ready to launch MG ZS EV, MG Maxus D90, baojun 530 SUV in India
Baojun RS-3 - फोटो : Social Media

Baojun RS-3

इसके अलावा एमजी मोटर्स पिछले कई दिनों से एक एसयूवी पर काम कर रही है, जो ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देगी। यह एसयूवी चीनी में लॉन्च एसयूवी Baojun RS-3 की रीबैज वर्जन होगी। हाल ही मे इस एसयूवी को चीन में लॉन्च किया गया है। वहीं यह गाड़ी पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में लॉन्च हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After MG Hector, now MG Motors is ready to launch MG ZS EV, MG Maxus D90, baojun 530 SUV in India
Baojun 530 SUV 7 seater - फोटो : Social Media

एमजी हेक्टर 7 सीटर

एमजी मोटर्स भी हेक्टर की तर्ज पर सात सीटर एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। यह दिखने में बिल्कुल हेक्टर जैसी होगी, केवल एसकी लंबाई ज्यादा होगी। आने वाले कुछ महीनों में एमजी मोटर्स जल्द ही इसे लॉन्च करेगी। वहीं टाटा मोटर्स भी अपनी मिड रेंज एसयूवी टाटा हैरियर का सात सीटर वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। टाटा ने इसका नाम Tata Gravitas रखा है, कंपनी इस गाड़ी को अगले साल ऑटो-एक्सपो में लॉन्च कर सकती है।
 
विज्ञापन
After MG Hector, now MG Motors is ready to launch MG ZS EV, MG Maxus D90, baojun 530 SUV in India
MG Maxus D90 Blue - फोटो : सांकेतिक

MG Maxus D90

कुछ दिनों पहले ही एमजी मोटर्स की इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड इंडेवर और महिंद्रा अल्टूरास जी4 से होगी। इसकी लंबाई 5,005 एमएम, चौड़ाई 1,932 एमएम और व्हीलबेस 2950 एमएम है। यह फॉर्च्यूनर और इंडेवर से लंबी होगी। इसमें 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 225 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसमें फिएट का 2.0 लीटर का डीजल इंजन भी दिया जा सकता है, जो हेक्टर में बी दिया गया है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ, टीपीएमएस, डुअल जोन एसी, 8 तरफ से एडजस्ट होने वाली पावर सीट, 12 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर मिल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed