वास्तु शास्त्र में हर एक चीज को सही प्रकार से रखने के बारे में नियम बताए गए हैं। वास्तु की जानकारी न होने या अन्य कारणों से यदि वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो इससे घर में वास्तु दोष लगता है। जिसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह होने के कारण घर में लड़ाई झगड़े का वातावरण बनने लगता है। घर में धन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। वास्तु में कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका प्रयोग अपने घर में भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यदि इन चीजों का प्रयोग घर में किया जाता है तो आपके घर में लड़ाई झगड़ा तो होता ही है साथ ही आपके घर में दरिद्रता भी आती है। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में किन चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
जूते-चप्पल को लेकर रखें खास खयाल
वास्तु में टूटी हुई चीजों का प्रयोग करने को पूरी तरह से मना किया जाता है। इसी तरह से कभी भी टूटी चप्पलों या जूते का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। घर के मुखिया को खासतौर पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसकी चप्पल या जूते कहीं से भी टूटे हुए न हो। साथ ही चप्पल और जूतों को हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए। यदि घर में टूटी हुई चप्पलों का प्रयोग करने से आपके घर में दरिद्रता आती है। चप्पल जूतों को अव्यवस्थित तरीके से रखने पर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जिससे क्लेश की स्थिति भी बनती है। अपने घर में कभी भी टूटी चप्पलें न रखें न ही प्रयोग में लाएं।
3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : instagram
पायदान (डोरमैट) का भी रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के मुताबिक प्रवेश द्वार पर कभी भी फटा हुआ पायदान नहीं बिछाना चाहिए। यदि फटे हुए पायदान पर पैर रखकर कोई घर में आता है तो उसके साथ दरिद्रता भी आपके घर में प्रवेश करती है। जिन घरों के द्वार पर फटा हुआ पायदान बिछा होता है उस घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश नहीं करती हैं।
टूटे हुए बर्तनों का भूलकर भी न करें उपयोग
कभी-कभी घर में कुछ बर्तन थोड़े बहुत टूट जाते हैं या उनमें चटक आ जाती है, तब भी उनको प्रयोग में लाते रहते हैं। यदि आपके घर में टूटे या चटके हुए बर्तन हैं तो उन्हें तुरंत बाहर कर देना चाहिए। टूटे हुआ बर्तन प्रयोग में लाने से उनमें भोजन करने से उसका नकारात्मक प्रभाव पूरे घर के सदस्यों पर पड़ता है।
साबुन के टुकड़ों का उपयोग करना
कभी-कभार साबुन जब समाप्त होने को होता है, तब उनके छोटे टुकड़े साबुनदानी में ही रखे हुए छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में साबुन के छोटे टुकड़े रखें रहते हैं तो इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जब साबुन समाप्त होने पर छोटे टुकड़े बचे हो और उपयोग करने के लायक न हो तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।